फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police force was deployed in Mawana, Gurjar community a big decision was taken in Panchayat in Hastinapur

छावनी में तब्दील रहा मवाना: दिनभर दौड़ते रहे अफसर, हस्तिनापुर में हुई पंचायत, गुर्जर समाज ने लिया बड़ा निर्णय

Tue, 26 Sep 2023 11:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Sep 2023 11:46 PM IST
सार

Meerut News : पुलिस की सख्ती के चलते हुमांयूपुर में अधिक लोग नहीं जुट सके। पंचायत में निर्णय लिया गया कि एक अक्तूबर से गुर्जर समाज जागरूक पद यात्रा गांव-गांव निकाली जाएगी। उसके बाद महापंचायत होगी।

विज्ञापन
Police force was deployed in Mawana, Gurjar community a big decision was taken in Panchayat in Hastinapur
मवाना में पुलिस फोर्स तैनात, हस्तिनापुर में हुई गुर्जर समाज की पंचायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के मवाना में नवजीवन किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होने वाली गुर्जर महापंचायत हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव हुमांयूपुर में हुई। महापंचायत की सूचना पर गुर्जर डिग्री कॉलेज और अलीपुर मोरना चौपला पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। पुलिस की सख्ती के चलते हुमांयूपुर में अधिक लोग नहीं जुट सके। पंचायत में निर्णय लिया गया कि एक अक्तूबर से गुर्जर समाज जागरूक पद यात्रा गांव-गांव निकाली जाएगी। उसके बाद महापंचायत होगी।

विज्ञापन


सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर बिना अनुमति निकाली गई यात्रा में सौ से अधिक गुर्जर समुदाय के लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसके विरोध में मंगलवार को नवजीवन स्नातकोत्तर महाविद्यालय (गुर्जर डिग्री कॉलेज) में पंचायत का आह्वान गुर्जर समाज के नेताओं ने किया था। पंचायत से एक दिन पहले महाविद्यालय के प्राचार्य ने एसडीएम व सीओ को पत्र लिखकर यहां पंचायत की अनुमति नहीं होने की बात कही थी। 

विज्ञापन

वहीं,पंचायत की सूचना पर मंगलवार सुबह कॉलेज के गेट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मवाना पुलिस ने सुबोध गुर्जर और रजत मावी को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। पुलिस को सूचना मिली कि अलीपुर मोरना गांव के चौपले पर पंचायत हो सकती है। जिसके बाद वहां पर भी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। यहां से पुलिस ने गांव के एक मकान पर बैठे करीब छह लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेजा। जिनमें गौरियांक कोहला, सुशील मवाना, कमल नासरपुर, मोहित मीवा व अन्य मौजूद रहे। 

गौरियांक कोहला का कहना है कि वह गढ़ी गांव में एक परिवार में मौत हो गई थी। वह वहां से लौटते समय गांव में मनोज के पिता की हालत जानने के लिए बैठे थे। मनोज के पिता काफी समय से कैंसर से पीड़ित चल रहे हैं। लेकिन पुलिस ने उन्हें पंचायत में शामिल होने के शक पर हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। हालांकि शाम को सभी को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

वहीं, खुफिया विभाग भी जानकारी करने में जुटा रहा। उसके बाद आकाश गुर्जर के नेतृत्व में गांव हुमांयूपुर में पंचायत की गई। वहां उन्होंने गुर्जर समाज के लोगों पर हो रहे मुकदमों पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर से गुर्जर समाज जागरूक पद यात्रा गांव-गांव निकाली जाएगी। बाद में महापंचायत की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि इन मुकदमों के विरोध के साथ-साथ धन सिंह कोतवाल बोर्ड के गठन की मांग भी रहेगी। वहीं, पंचायत में पहुंची राष्ट्रीय वीर गुर्जर महिला सेना की अध्यक्ष ममता भाटी ने गुर्जर रेजीमेंट की स्थापना फौज में होनी चाहिए या फिर जातिगत रेजीमेंट खत्म होनी चाहिए। वहीं, राष्ट्रीय गुर्जर उत्थान बोध समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित पहलवान ने गुर्जर समाज से अपने हकों के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। 

उन्होंने 31 अक्तूबर को नोएडा में हो रहे महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। पंचायत में राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गुर्जर ने भी विचार रखे। इस दौरान धर्मपाल सिंह गुढ़ा, संतू प्रधान अकबरपुर, गुल्लू प्रधान किला परीक्षितगढ़, ओमबीर प्रधान गुढ़ा, कर्मवीर सीना, जुगल प्रधान नवल, विपिन भाटी झुनझुनी, कोशिंद्र झंझेड़ी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मेरठ: पाकिस्तान से आई हूं, मुंबई जाना है; पासपोर्ट हो गया चोरी, एक कॉल से मचा हड़कंप, एलआईयू ने ऐसे की पहचान

गुर्जर महापंचायत रोकने को मुस्तैद रहा पुलिस बल
मवाना के बाद हस्तिनापुर के अलीपुर मोरना में गुर्जर समाज की महापंचायत की घोषणा के बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट हो गए और अलीपुर मोरना चौराहे पर सीओ आशीष शर्मा सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।

यह भी पढ़ें: यूपी: तन पर वर्दी पर मन खुश नहीं, दरोगा ने इस्तीफे में लिखी ऐसी बात, हर कोई हैरान, खूब चर्चा में है मामला

एक सप्ताह पूर्व 18 सितंबर को मवाना में सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर बिना अनुमति शोभायात्रा निकालने पर मवाना थाने में 17 नामजद व 75 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed