{"_id":"68e8f974fbd3b3f7a80be409","slug":"police-empty-handed-in-the-murder-case-of-the-store-owner-meerut-news-c-73-1-smrt1028-105324-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्टोर संचालक की हत्या के मामले में पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्टोर संचालक की हत्या के मामले में पुलिस खाली हाथ
Fri, 10 Oct 2025 05:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 10 Oct 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
स्टोर संचालक का चचेरा भाई भी लापता हुआ, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी
मुंडाली। थाना क्षेत्र के गांव जिसोरा में साढ़े तीन माह पूर्व हुए स्टोर संचालक माहिर हत्याकांड में अभी तक पुलिस खाली हाथ है। इस संबंध में कोई सुराग पुलिस नही लगा सकी है। माहिर का चचेरा भाई पिछले पांच दिनों से लापता है इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
गांव जिसोरा निवाी सरताज मुंडाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। रविवार को शाम के समय हापुड के बाबूगढ थाना क्षेत्र में अटटा धनावली निवासी रिंकू के साथ बाइक पर यह कह कर गया था कि कुछ देर मे लौट आएगा। काफी देर तक नही लौटने पर पत्नी फरजाना ने फोन किया तो सरताज ने थोड़ी देर में आने की बात कही। लगभग साढे सात बजे सरताज का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। काफी तलाश के बाद भी नही मिला परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। एसओ मुंडाली का कहना है कि सरताज शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, डकैती, मारपीट, जानलेवा हमला आदि के अनेक मुकदमे पंजीकृत हैं, पुलिस इनकी जांच कर रही है।
गौरतलब है कि गांव जिसोरा में 27 जून को देर रात माहिर पुत्र तहसीन की गोलियो से भूनकर हत्या कर दी गई थी। उसके हत्यारों का अभी तक कोई सुराग लगाने मे पुलिस नाकाम रही है। सरताज पुत्र शौकीन जो माहिर मेडिकल स्टोर संचालक का चचेरा भाई है।