फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police doing game In duty of UP dial 100 in Meerut

यूपी 100 की ड्यूटी में खेल: तीन में से गायब रहते हैं दो पुलिसकर्मी, हाजिरी लगती है पूरी

Wed, 10 Jul 2019 12:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Jul 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
Police doing game In duty of UP dial 100 in Meerut
डायल 100 का सिपाही - फोटो : अमर उजाला

मेरठ शहर में यूपी 100 की कार्यप्रणाली कुछ ठीक नहीं है। सिपाहियों की ड्यूटी में खेल किया जा रहा है, जबकि हाजिरी पूरी लगाई जा रही है। मंगलवार को वायरल हुए वीडियो में यूपी 100 पर तैनात एक सिपाही ने इसकी पोल खोल दी। अब एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच बैठा दी है।

विज्ञापन


नियम के अनुसार, यूपी 100 की गाड़ी पर तीन पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड की ड्यूटी तय है। इनमें से दो पुलिसकर्मियों के पास सर्विस पिस्टल होनी चाहिए। अब जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें सिविल लाइन थानाक्षेत्र में तैनात यूपी 100 पर तैनात सिपाही सत्यपाल सिंह कह रहा है कि गाड़ी पर सिपाहियों की 12-12 घंटे की ड्यूटी होती है।
विज्ञापन


लेकिन सेटिंग करके एक सिपाही और होमगार्ड 24-24 घंटे की ड्यूटी करते हैं और दो सिपाही ड्यूटी पर नहीं आते। लेकिन उनकी हाजिरी रजिस्टर में दर्ज होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह खेल ऊपर बैठे अधिकारियों के रहमोकरम पर चलता है। कई बार तो सिपाही गाड़ी चलाता है और होमगार्ड बैठा रहता है। अब यह सेटिंग कहां-कहां की जा रही है यह जांच का विषय है।

हालांकि एक सकारात्मक तथ्य यह भी है कि मेरठ में यूपी 100 का रेस्पांस टाइम (घटनास्थल पर पहुंचने का समय) बेहतर है। यह करीब 11-12 मिनट बताया जाता है। लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूपी 100 पर सवालिया निशान लगने शुरू हो गए हैं। 

मामला गंभीर है। ड्यूटी में अगर कोई खेल हो रहा है, इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वीडियो में दिखने वाले सिपाही से भी जानकारी ली जाएगी। - संजीव वाजपेयी, नोडल अधिकारी यूपी 100 

सिपाही की वीडियो वायरल होने के मामले की जांच शुरू करा दी है। ड्यूटी से गायब रहने वाले सिपाहियों को निलंबित किया जाएगा। -अजय साहनी, एसएसपी मेरठ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed