{"_id":"6166a8b28ebc3ed32a7b7713","slug":"police-divided-meerut-city-into-nine-zones-and-thirty-sectors-in-view-of-festivals","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्था चाक चौबंद: पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर 9 जोन और 30 सेक्टर में बांटा मेरठ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्था चाक चौबंद: पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर 9 जोन और 30 सेक्टर में बांटा मेरठ शहर
Wed, 13 Oct 2021 03:07 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 13 Oct 2021 03:07 PM IST
सार
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि बाजारों में महिलाओं की आवाजाही बढ़ गई है। उनकी सुरक्षा प्राथमिकता है। छेड़छाड़ और स्नैचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए प्लान बनाया गया हैपुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में त्योहारी सीजन में पुलिस ने व्यवस्था चाक-चौबंद करनी शुरू कर दी है। शहर को 9 जोन, 30 सेक्टर और 78 सब सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस ने 18 बाजार को चिन्हित कर लिया है। जहां पर क्यूआरटी की ड्यूटी लगा दी।
विज्ञापन
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि मुख्य बाजारों में पुलिस दोपहर और शाम को गश्त कर रही है। क्यूआरटी की बाजारों में ड्यूटी निर्धारित कर दी है। संवेदनशील, अति संवेदनशील इलाके में ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। सभी सीओ को अलर्ट कर दिया कि वह संबंधित थानेदारों को लेकर गश्त करें, बाजारों में संघन चेकिंग कराए। कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता: एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि बाजारों में महिलाओं की आवाजाही बढ़ गई है। उनकी सुरक्षा प्राथमिकता है। छेड़छाड़ और स्नैचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए प्लान बनाया गया है। पुलिस को सख्त निर्देश दिए है। वहीं, दिल्ली रोड, बागपत रोड समेत शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति किसी भी सूरत में नहीं बननी चाहिए। त्यौहारी सीजन पुलिस की परीक्षा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: लखीमपुर की घटना के विरोध में भाकियू तोमर का चक्का जाम, हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतारें