फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police disappear from girls colleges, then came 'Romeo' the girls said ...

गर्ल्स कॉलेजों से पुलिस गायब, फिर आए 'रोमियो', छात्राएं बोलीं...

Sat, 06 May 2017 08:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 06 May 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
Police disappear from girls colleges, then came 'Romeo' the girls said ...
स्कूलों के बाहर फिर से बाइकों की कतारें लगने लगी

मेरठ में एंटी रोमियो अभियान चलाकर पुलिस ने छात्राओं में साहस का जो हौसला भरा था, वो हौसला अब टूटता नजर आ रहा है। अभियान बंद होने से महिला कॉलेजों, बाजार और स्कूलों के बाहर फिर से बाइकों की कतारें लगने लगी हैं। लड़कियों के कॉलेज के बाहर मनचले और शोहदों का जमावड़ा फिर नजर आने लगा है। छेड़खानी और कमेंट्स की कैद से खुद को मुक्त महसूस करने वाली लड़कियां अब कॉलेज गेट के बाहर पुलिस को न देखकर डर रही हैं। छात्राएं कहती हैं चौराहों, कॉलेज-स्कूल के बाहर और बाजार में जगह-जगह पुलिस की गाड़ी देखकर हमें  हिम्मत महसूस होती थी। कोई में छेड़ेगा नहीं, पुलिस हमारे साथ है, लेकिन अब फिर से डर लगने लगा है। असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।

विज्ञापन

हालात में हुआ था बहुत सुधार

Police disappear from girls colleges, then came 'Romeo' the girls said ...
एंटी रोमियो अभियान का असर खत्म

इस्माईल नेशनल महिला डिग्री कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. साधना सहाय कहती हैं कि कॉलेज के बाहर हमेशा सिक्योरिटी गार्ड और स्टाफ तैनात रहता है। लेकिन पुलिस ने जब एंटी रोमियो अभियान चलाया तो बहुत मदद मिली। समय-समय पर पुलिस वैन कॉलेज के बाहर सिक्योरिटी के लिए खड़ी भी होती है। पुलिस को देखकर छात्राएं भी साहस महसूस करती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब फिर दिखने लगे शोहदे

Police disappear from girls colleges, then came 'Romeo' the girls said ...
कॉलेज के बाहर छात्राएं

अब फिर दिखने लगे शोहदे
आरजी कॉलेज छात्रा त्रिशला त्यागी ने कहा कि एंटी रोमियो अभियान चलने से कॉलेजों के बाहर खड़े रहने वाले लड़के गायब हो गए थे। अब फिर से ये दिखने लगे हैं। 

खत्म हुआ था डर
इस्माइल नेशनल महिला कॉलेज छात्रा प्रियंका अभियान से छात्राओं में डर खत्म हो गया था। अब फिर से शोहदे दिखने पर असुरक्षा की भावना हो रही है।

चलता रहे अभियान
आरजी कॉलेज छात्रा शिल्पा एंटी रोमियो अभियान समय-समय पर चलते रहना चाहिए। रुटीन में पुलिस बहुत कम कॉलेज के बाहर खड़ी होती दिखाई देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed