फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police did not catch four accused in the murder of textile businessman Abrar, gangster preparations underway

कपड़ा कारोबारी अबरार के चार हत्यारोपी नहीं आए पुलिस के हाथ, गैंगस्टर की तैयारी

Tue, 29 Jul 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Police did not catch four accused in the murder of textile businessman Abrar, gangster preparations underway
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र की राधना वाली गली में शनिवार को कपड़ा कारोबारी अबरार (45) की हत्या के मामले में चार आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

राधना वाली गली निवासी कपड़ा कारोबारी अबरार की शनिवार दोपहर दुकान से घर जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक आरोपी उजैर को लोगों ने पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। परिजनों ने उजैर, फुरकान, मुकीम, मोबिन, इमरान के खिलाफ मुखबिरी और संपत्ति के विवाद की रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उजैर ने तमंचा बरामदगी के लिए ले जाते समय पुलिस पर भी फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था। रविवार को आरोपी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर मोबिन समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed