फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police detained farmers going to meet CM

Meerut News: सीएम से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस ने किया नजरबंद

Thu, 22 Jan 2026 05:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Police detained farmers going to meet CM
कैप्टन सुभाष के आवास पर नजर बंद किए गए किसानों की फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम मेरठ के सलावा में जा रहे किसानों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी किसान कैप्टन सुभाष के घेर में हाउस अरेस्ट कर लिया। किसानों को कार्यक्रम में नहीं जाने दिया गया।
किसानों का कहना है कि एनएच 119 में अधिग्रहित की गई माजरा राजूपुर, गांव फतेहपुर हंसापुर, मोड़ कला तथा मोहम्मदपुर शकिस्त के किसानों को दूसरे किसानों को दिए गए मुआवजे के बराबर मुआवजा नहीं दिया गया है। करीब सात किलोमीटर दूरी के भूमि के एक टुकड़े पर निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। उक्त चारों गांव के किसान मुआवजा बढ़ाने को लेकर वह धरना-प्रदर्शन से लेकर मुख्यमंत्री तक ज्ञापन सौंप चुके हैं। लेकिन सरकार उनको बढ़ा मुआवजा नहीं दे रही है। इस कारण उक्त चारों गांवों के किसानों ने अभी तक एनएचएआई को कब्जा भी नहीं दिया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और एनएचएआई परियोजना निदेशक मेरठ द्वारा किए समझौते में हमारा कृषि भूमि का मूल्य 540 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया। लेकिन आठ माह बीतने के बाद भी प्रशासन और एनएचएआई ने यह समझौता लागू नहीं किया। पुलिस ने कैप्टन सुभाष के आवास पर रात को ही नजरबंद कर लिया था। यहां मौके पर प्रवेश जैनर, कपिल चहल, सुभाषचंद, नरेंद्र चाहल, प्रवेश अहलावत, पिंटू देशवाल, राजीव जैनर, मुखिया, राजकुमार, बबलू, दिनेश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed