फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police clues in robbery case

लूट मामले में पुलिस के हाथ लगे सुराग

Sat, 26 Dec 2020 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Police clues in robbery case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। बुधवार की रात ढिकौली व खेड़की जदीद निवासी लोगों से हुई लूट के मामले में पुलिस बदमाशों के बहुत करीब पहुंच गई है। एक बदमाश की पहचान भी हो चुकी है। लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। दबाव बनाने के लिए पुलिस ने परिजनों को उठाया हुआ है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात को गांव ढिकौली निवासी इमरान अपने भतीजे जान मौहम्मद के बाद मवाना से दुकान बंद कर वापस गांव लौट रहे थे। ढिकौली रोड पर बिजलीघर के पास पहले से खडे़ तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर नगदी, मोबाइल व बाइक लूट ली थी। बाइक बाद में कुछ दूर आगे सड़क किनारे खाई में पड़ी मिल गई थी। वहीं गांव खेडकी जदीद निवासी अनुज को राफन से अटौरा मार्ग से अपने गांव वापस लौटते समय रास्ते में गन्ने की पूली डालकर बदमाशों ने मार्ग को अवरुद्ध कर रखा था। अनुज के रुकते ही बदमाशों ने तंमचा दिखाकर उसकी बाइक लूट ली थी तथा उसके एटीएम से मवाना आकर पैसे निकालकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

एक रात में दो लूट की घटना के बाद एस पी देहात ने घटना स्थल पर जाकर तथा पीड़ितों से घटना की जानकारी ली थी। वहीं एसओजी व सर्विसलांस की टीम भी इन घटनाओं के खुलासे के लिए लगाई गई थी। एटीएम लेकर मवाना मिल रोड पर एटीएम मशीन से पैसा निकालने वाले बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गया था। हालाकि उसने अपना मुंह कपडे़ से ढक रखा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ लोगों ने बदमाश की शिनाख्त की। जिसके बाद बदमाश ने गांव में बदमाश के यहां दबिश दी। लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए बदमाश के परिजनों को उठाया हुआ है। शीघ्र ही पुलिस दोनों लूट की घटनाओं का खुलासा कर सकती है। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि वे इस मामले में लगे हुए हैं शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
मजाक में ले गए थे बाइक, नहीं हुई लूट
मवाना। गांव तोफापुर निवासी अलीमुद्दीन की पत्नी ने थाने में पति की ओर से लिखित में लाकर दिया कि उसके साथ बुधवार की रात लूट नहीं हुई थी। मजाक में अज्ञात लड़के सामान सहित उसकी बाइक को ले गए थे। जो बाद में मिल गई।

उल्लेखनीय है कि गांव तोफापुर निवासी अलीमुद्दीन ने गुरुवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी थी कि जब वह काम निपटाने के बाद वापस गांव लौट रहा था तो मिल के पास चार युवकों ने उसके मुंह पर डंडा मारकर घायल कर बाइक व सामान लूट ले गए थे। इस संबंध में आज अलीमुद्दीन की पत्नी थाने पहुंची तथा पति की ओर से लिखित में दिया कि 23 दिसंबर की रात जब वह घर वापस जा रहा था। तो उसकी बाइक मजाक में अज्ञात युवकों ने गायब कर दी थी। जो ढिकौली रोड पर सामान के साथ मिल गई है। पुलिस ने एक लूट का इस प्रकार पटाक्षेप होने पर राहत की सांस महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed