फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police claims failed, searching for uncle and nephew in the air

पुलिस के दावे फेल, हवा में हो रही चाचा-भतीजा की तलाश

Fri, 04 Sep 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Police claims failed, searching for uncle and nephew in the air
पुलिस के दावे फेल, हवा में हो रही चाचा-भतीजा की तलाश
विज्ञापन

मेरठ। एनसीईआरटी की नकली किताबों के मामले में नामजद भाजपा नेता संजीव गुप्ता और उसके भतीजे सचिन गुप्ता को जल्द गिरफ्तार करने के दावे फेल साबित हो चुके हैं। 13 दिन बाद भी पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ना तो दूर उनकी लोकेशन तक नहीं ले पाई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने फिर दबिश देने का दावा किया। अब यह बात चर्चा सच्चाई में बदलती जा रही है कि पुलिस दबाव के चलते गिरफ्तारी नहीं कर पा रही है।
एसटीएफ ने 21 अगस्त को मेरठ और गजरौला में संजीव और सचिन की प्रिंटिंग प्रेस और गोदाम से नकली किताबों के प्रकाशन का खुलासा किया था। पुलिस की तरफ से आठ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस चार कामगारों को जेल भेजकर चुप्पी साध गई। 13 दिनों से पुलिस रोजाना दबिश देने के दावे करती आ रही है। पुलिस ने दो दिन पहले ही आरोपियों की गिरफ्तारी का वारंट भी लिया था। बताया जा रहा है कि पुलिस भाजपा के एक बड़े नेता के दबाव में है और आरोपियों को बचाव का पूरा मौका दे रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी चाचा-भतीजे की तलाश में बृहस्पतिवार को एसटीएफ और परतापुर पुलिस ने दबिश दी थी। नामजद आरोपी सचिन गुप्ता के घर सुशांत सिटी पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की है। लेकिन सुराग नहीं लगा। बुधवार को जीएसटी और फंड ऑफिस को नोटिस जारी किया था, जिसका जवाब शुक्रवार को आने की उम्मीद है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। वहीं, नामजद आरोपियों के मकान की कुर्की का वारंट लेने के लिए भी पुलिस ने तैयारी कर ली है। पुलिस ने एनसीईआरटी दिल्ली से भी चार और बिंदुओं पर उनकी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed