{"_id":"672d2f8ed6e0e18a1002d988","slug":"police-claims-body-found-in-kharkhoda-is-not-that-of-khushal-meerut-news-c-14-mrt1034-701048-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिस का दावा खरखौदा में मिला शव खुशहाल का नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिस का दावा खरखौदा में मिला शव खुशहाल का नहीं
विज्ञापन
खरखौदा। पांच माह पहले पांची के जंगल में मिले युवक के शव की पहचान जाकिर काॅलोनी निवासी महिला ने अपने बेटे के रूप में की, जबकि पुलिस ने उक्त शव को खुशहाल का होने से इन्कार कर दिया। बृहस्पतिवार को महिला थाने पहुंची और फिर शव को अपने बेटे का बताया।
19 जून को खरखौदा में मेरठ-हापुड़ हाईवे पर एनसीआर मेडिकल कॉलेज के पास में एक युवक का सड़ा गला शव मिला था। शव मिलने के करीब पांच माह बाद छह नवंबर को खरखौदा थाना पहुंची मेरठ के थाना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जाकिर काॅलोनी निवासी इशरत पत्नी नफीस ने एनसीआर मेडिकल कॉलेज के बराबर में मिले शव की पहचान 10 जून से लापता चल रहे अपने 25 वर्षीय बेटे खुशहाल के रूप में की थी।
अधिकारियों ने खरखौदा पुलिस को मौके पर जाकर मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद खरखौदा पुलिस ने बताया कि महिला के लापता बेटे खुशहाल व मौके पर मिले शव में कोई मेल नहीं है। कोई भी तथ्य यह साबित नहीं कर रहा कि वह शव खुशहाल का था। उधर, महिला व उसके परिजन शव की पहचान खुशहाल के रूप में कर रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन....
खुशहाल कई आपराधिक मामलों में सक्रिय था। उस पर लोहिया नगर थाना क्षेत्र सहित अन्य जनपदों व मेरठ के अन्य थानाें में करीब 12 मामले दर्ज हैं। लोहिया नगर पुलिस आरोपी पर इनाम घोषित कराने की कोशिश में लगी है। -आशुतोष कुमार, सीओ, कोतवाली, मेरठ