फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police claim - Khushal's body found in Kharkhoda is not Khushal's, mother said it was Khushal's body

Meerut News: पुलिस का दावा- खरखौदा में मिला शव खुशहाल का नहीं, मां बोली खुशहाल का शव

Fri, 08 Nov 2024 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Police claim - Khushal's body found in Kharkhoda is not Khushal's, mother said it was Khushal's body
खरखौदा। बृहस्पतिवार को खरखौदा थाना पहुंची लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जाकिर काॅलोनी निवासी महिला ने पांच माह पहले पांची के जंगल में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान अपने लापता बेटे के रूप में की थी, लेकिन जांच में खरखौदा पुलिस ने उक्त शव को खुशहाल का होने से इन्कार कर दिया। पीड़ित महिला शव अपने बेटे का होने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

गत 19 जून को खरखौदा में मेरठ-हापुड़ हाईवे पर एनसीआर मेडिकल कॉलेज के पास में एक युवक का सड़ा गला शव मिला था। शव मिलने के करीब पांच माह बाद छह नवंबर को खरखौदा थाना पहुंची मेरठ के थाना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जाकिर काॅलोनी निवासी इशरत पत्नी नफीस ने एनसीआर मेडिकल कॉलेज के बराबर में मिले शव की पहचान 10 जून से लापता चल रहे अपने 25 वर्षीय बेटे खुशहाल के रूप में की थी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने खरखौदा पुलिस को मौके पर जाकर मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद खरखौदा पुलिस ने बताया कि महिला के लापता बेटे खुशहाल व मौके पर मिले शव में कोई मेल नहीं है। कोई भी तथ्य यह साबित नहीं कर रहा कि वह शव खुशहाल का था। उधर, महिला व उसके परिजन शव की पहचान खुशहाल के रूप में कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच माह में लोहिया नगर पुलिस ने क्यों नहीं की गुमशुदगी दर्ज
इशरत के अनुसार, उसका बेटा अपराधी था। वह कई गलत धंधों में पड़ा था। लोहिया नगर थाने में उसके खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई मामले दर्ज हैं। 10 जून को काशीराम कॉलोनी निवासी युवक का फोन आने के बाद वह सुबह 10 बजे घर से निकल गया था। उसके बाद नहीं लौटा। पीड़ित महिला ने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए 12 जून को जिले के पुलिस अधिकारियों सहित लोहिया नगर थाने में कई बार तहरीर लेकर गई है, लेकिन लोहिया नगर थाना पुलिस ने खुशहाल की गुमशुदगी दर्ज नहीं की। महिला का आरोप है कि काशीराम कॉलोनी निवासी युवक से खुशहाल का पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था। उसके बेटे का अपहरण कर उन लोगों ने ही उसकी हत्या कर दी। लोहिया नगर पुलिस हत्यारोपियों को संरक्षण दे रही है। इस कारण पुलिस ने पांच माह बाद भी गुमशुदगी दर्ज नहीं की।


खुशहाल कई आपराधिक मामलों में सक्रिय था। उस पर लोहिया नगर थाना क्षेत्र सहित अन्य जनपदों व मेरठ के अन्य थानाें में करीब 12 मामले दर्ज हैं। वह जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहा था। लोहिया नगर पुलिस आरोपी पर इनाम घोषित कराने की कोशिश में लगी है। इस कारण खुशहाल की थाना लोहिया नगर में गुमशुदगी नहीं दर्ज की गई। -आशुतोष कुमार, सीओ, कोतवाली, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed