{"_id":"5ec52c908ebc3e90872862f1","slug":"police-caught-tractor-trolley-laden-with-government-rice-in-sharanpur-driver-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: पुलिस ने सरकारी चावल से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी, चालक गिरफ्तार, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: पुलिस ने सरकारी चावल से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी, चालक गिरफ्तार, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Wed, 20 May 2020 06:41 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 20 May 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद में बुधवार को बेहट थानाक्षेत्र में सहारनपुर बेहट पुलिस ने गांव कलसिया के पास सरकारी चावल से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी है। उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है जबकि दो लोग मौके से फरार हो गए। इस मामले में जिलाधकारी की संस्तुति के बाद पुलिस ने क्षेत्रीय आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी, कि गांव कलसिया के पास एक नर्सरी में कुछ लोग एक ट्रैक्टर-ट्राली में सरकारी चावल सामान्य बोरों में भरकर लादा जा रहा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर-ट्राली का चालक तो पकड़ा गया, जबकि दो लोग मौके से भाग निकले। चालक समेत ट्रैक्टर-ट्राली को कोतवाली लाया गया।
विज्ञापन
पुलिस की सूचना पर आपूर्ति निरीक्षक कोतवाली पहुंचे और हिरासत में ले गए चालक से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया, कि वह यह चावल फरार हुए कादिर पुत्र वहीद निवासी गांव चेंची व दिलशाद पुत्र मंसूर निवासी गांव अब्दुल्लापुर से खरीदकर हरियाणा की मंडियों में बेचता है।
विज्ञापन
इस मामले में जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद पुलिस ने आपूर्ति निरीक्षक अश्वनी मिश्रा की तहरीर पर पकड़े गए चालक शाहबान पुत्र शमशाद निवासी गांव पठेड़ थाना चिलकाना, कादिर व दिलशाद के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।