फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police caught tractor-trolley laden with government rice in Sharanpur, driver arrested

सहारनपुर: पुलिस ने सरकारी चावल से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी, चालक गिरफ्तार, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 20 May 2020 06:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 May 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Police caught tractor-trolley laden with government rice in Sharanpur, driver arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद में बुधवार को बेहट थानाक्षेत्र में सहारनपुर बेहट पुलिस ने गांव कलसिया के पास सरकारी चावल से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी है। उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है जबकि दो लोग मौके से फरार हो गए। इस मामले में जिलाधकारी की संस्तुति के बाद पुलिस ने क्षेत्रीय आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी, कि गांव कलसिया के पास एक नर्सरी में कुछ लोग एक ट्रैक्टर-ट्राली में सरकारी चावल सामान्य बोरों में भरकर लादा जा रहा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर-ट्राली का चालक तो पकड़ा गया, जबकि दो लोग मौके से भाग निकले। चालक समेत ट्रैक्टर-ट्राली को कोतवाली लाया गया।
विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर आपूर्ति निरीक्षक कोतवाली पहुंचे और हिरासत में ले गए चालक से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया, कि वह यह चावल फरार हुए कादिर पुत्र वहीद निवासी गांव चेंची व  दिलशाद पुत्र मंसूर निवासी गांव अब्दुल्लापुर से खरीदकर हरियाणा की मंडियों में बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में  जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद पुलिस ने आपूर्ति निरीक्षक अश्वनी मिश्रा की तहरीर पर पकड़े गए चालक शाहबान पुत्र शमशाद निवासी गांव पठेड़ थाना चिलकाना, कादिर व दिलशाद के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed