फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police caught a young woman with a young man from another community.

Meerut News: दूसरे समुदाय के युवक के साथ युवती को पुलिस ने पकड़ा

Wed, 08 Jul 2026 09:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
Police caught a young woman with a young man from another community.
मवाना। सुभाष चौक के पास पिज्जा की दुकान पर दूसरे समुदाय के युवक के साथ बैठी युवती की जानकारी पर राष्ट्रीय हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ता पहुंच गए और पुलिस को बुलाकर दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जबकि युवक के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की।
विज्ञापन

रात 8:30 बजे के आसपास सुभाष चौक के पास प्रथम तल पर पिज्जा की दुकान में दूसरे समुदाय के युवक के साथ युवती बैठी हुई थी। इसकी जानकारी राष्ट्रीय हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं को हुई तो वह एकत्र होकर वहां पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने कॉल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस दोनों को थाने ले आई। युवती के परिजनों को थाने बुलाकर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया। वहीं समिति के रजनीश रोहल ने बताया कि उक्त दुकान में केबिन बना रखे हैं और शीशों को काला कर रखा है। इस संबंध में पुलिस से केबिन हटवाने और काले शीशों को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस ने गांव राफन निवासी दिलशाद के विरुद्ध शांति भंग में कार्रवाई की है। साथ ही एंटी रोमियो टीम को समय-समय पर जाकर इस प्रकार की दुकानों की जांच आदि करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed