फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police caught 245 boxes of English liquor worth Rs 18 lakhs in Shamli UP

यूपी के शामली में 18 लाख रुपये कीमत की 245 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Wed, 04 Mar 2020 01:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली/कैराना
न्यूज डेस्क, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली/कैराना Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Mar 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Police caught 245 boxes of English liquor worth Rs 18 lakhs in Shamli UP
पुलिस ने कब्जे में ली शराब - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान कंटेनर गाड़ी में भरी 245 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब पकड़ी। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर कैराना कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने यूपी हरियाणा बॉर्डर की यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर चेकिंग अभियान चला रखा था। इसी दौरान हरियाणा की ओर से आ रहे एक कंटेनर को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक ने कंटेनर को भगाने की कोशिश की। पुलिस ने कुछ दूरी पर जाकर कंटेनर को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने कंटेनर के अंदर से 245 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से दो लोगों गुरुलाल निवासी ग्राम नरायना थाना तरावड़ी जिला करनाल हरियाणा व मेजर सिंह निवासी ग्राम बीड़ा नरायना थाना तरावड़ी जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बताया कि वे शराब हरियाणा से लाकर यूपी से होते हुए बिहार ले जा रहे थे।  आरोपियों से इनके साथ मिले स्थानीय लोगों का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार लाख की स्मैक पकड़ी
सोमवार की देर रात करीब साढ़े 10 बजे कैराना कोतवाली पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत कांधला तिराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पानी की टंकी के पास पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम हादिर निवासी बुढ़नपुर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर व फारूक निवासी मोहल्ला आलखुर्द थाना कैराना बताया।


पुलिस ने हादिर के कब्जे से 50 ग्राम व फारुख के कब्जे से 30 ग्राम स्मैक बरामद की हैं। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि तस्करों से बरामद स्मैक की कीमत करीब चार लाख रुपए हैं। स्मैक तस्करों से इनके सरगना के बारे में भी पूछताछ की जा रही हैं। उनके खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed