{"_id":"5ed5627b8ebc3e90470d01eb","slug":"police-can-bring-tirath-singh-to-meerut-on-remand-meerut-news-mrt4844116167","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालिस्तानी आतंकी तीरथ सिंह को रिमांड पर मेरठ ला सकती है एटीएस और पंजाब पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालिस्तानी आतंकी तीरथ सिंह को रिमांड पर मेरठ ला सकती है एटीएस और पंजाब पुलिस
Tue, 02 Jun 2020 10:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
खालिस्तानी आतंकी तीरथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खालिस्तान समर्थक आतंकी तीरथ सिंह को एटीएस और पंजाब पुलिस चार दिन की रिमांड के दौरान मेरठ भी ला सकती है। तीरथ सिंह सोतीगंज स्थित ऑटो मोबाइल शॉप पर काम करता था। इस दौरान उसका किस-किस से संपर्क हुआ, इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
एटीएस और पंजाब पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में थापर नगर से खालिस्तान समर्थक आतंकी तीरथ सिंह को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान तीरथ सिंह ने बताया कि फेसबुक मैसेंजर के जरिए उसकी बात यूके में रहने वाले गुरुशरणबीर सिंह से हुई थी। खालिस्तान समर्थक के रूप में तीरथ सिंह से काम कराया जा रहा था। इसके एवज में उसके अकाउंट में पैसे का लेन देन भी होना बताया गया है। तीरथ सिंह को अदालत ने पंजाब पुलिस को चार दिन के रिमांड पर दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बसपा सांसद मलूक नागर के 'गुमशुदा के पोस्टर' शहर में जगह-जगह दीवारों पर चस्पा
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रिमांड के दौरान तीरथ सिंह को मेरठ भी लाया जा सकता है। तीरथ सिंह सोतीगंज स्थित एक ऑटोमोबाइल की दुकान पर काम करता था। इस दौरान खालिस्तान समर्थक के रूप में वह किस-किस से मिला, इसकी जांच भी एटीएस और पंजाब पुलिस कर रही है। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। मेरठ पुलिस से भी तीरथ सिंह की जानकारी ली गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/