{"_id":"67e463a7cd009df068016c14","slug":"police-busy-solving-the-mystery-of-farmers-death-mawana-news-c-228-1-mwn1001-102932-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किसान की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किसान की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस
विज्ञापन
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर गढ़ी में खेत पर गए किसान महावीर की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए विलाप करते रहे।
किसान महावीर (58) मंगलवार को घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। परंतु देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने इधर-उधर तलाश किया। खेत पर ट्यूबवेल के कुएं में किसान का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो मृतक की पत्नी और बेटों का रो-रोकर बुरा हाल था। गमगीन माहौल में किसान का अंतिम संस्कार किया गया। किसान महावीर की अंतिम यात्रा में गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लोग भी शामिल हुए। मृतक के परिजनों का कहना है कि उनकी हत्या की गई है।
हालांकि, उन्होंने थाने पर इस मामले की कोई तहरीर नहीं दी थी। उधर, थाना पुलिस का कहना है कि किसान की मौत की स्थिति जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, फिर भी मामले की जांच के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही किसान महावीर की मौत की गुत्थी सुलझ जाएगी। पुलिस पता लग रही है कि जिस समय किसान खेत पर मौजूद था, क्या अन्य व्यक्ति भी उसके आसपास मौजूद थे।