फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police busted a gang in shamli who started loot on highway after the dhaba closed in lockdown, three arrested

यूपी: लाॅकडाउन में बंद हुआ ढाबा, तो दूसरे ढाबों पर करने लगे लूट, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार

Sun, 08 Nov 2020 05:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 08 Nov 2020 05:10 PM IST
सार

  • ढाबों पर लूटपाट करने वाले गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार
  • हाईवे पर स्थित दो दिन में दो ढाबों पर लूट की घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा
  • बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, लूटी गई रकम, मोबाइल फोन व बाइक बरामद

विज्ञापन
Police busted a gang in shamli who started loot on highway after the dhaba closed in lockdown,  three arrested
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने झिंझाना थानाक्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर एक सप्ताह पहले दो दिन में दो ढाबों पर लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ में ढाबा संचालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो तमंचे,लूट की रकम, मोबाइल फोन, बाइक और डंडा बरामद किया है।

विज्ञापन


रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी नित्यानंद राय ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार देर रात को केरटू-ओदरी मार्ग पर मुर्गी फार्म के निकट झिंझाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के नाम फारूख, सावेज और शोएब निवासी गांव ओदरी थाना झिंझाना है।
विज्ञापन


तीनों बदमाशों ने गांव टपराना में दो नवंबर की रात को टपराना के निकट खालसा पंजाबी ढाबा और इससे अगले दिन अहमदगढ़ के निकट नालागढ़ पंजाबी ढाबा पर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। उनके कब्जे से लूटे गए चारों मोबाइल, लूटी गई रकम में 4030 रुपये, लूटा गया गल्ला, लूट में इस्तेमाल बाइक व डंडा, दो तमंचे, तीन कारतूस व दो खोखा बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि फारूख एक अन्य ढाबे का संचालक है, जिसने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर दोनों घटनाओं को अंजाम दिया था। दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए थाना झिंझाना, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। प्रेसवार्ता में एएसपी राजेश श्रीवास्तव, सीओ कैराना जितेंद्र कुमार, आरआई हरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Police busted a gang in shamli who started loot on highway after the dhaba closed in lockdown,  three arrested
आरोपियों के पास बरामद किए गए तमंचे - फोटो : amar ujala

ढाबे का खर्च न निकलने पर की लूट की वारदातें
एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि इस गैंग का सरगना और मास्टमाइंड फारूख है। फारूख ने हाईवे पर गुज्जरपुर के निकट एक अन्य ढाबा करीब 12 हजार रुपये प्रति माह किराये पर लिया था। एसपी के मुताबिक ढाबे का खर्च न निकल पाने की वजह से उसने लूट करने की योजना बनाई। उसने अपने गांव के दो साथियों शावेज व शोएब को शामिल कर लिया।

सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि दो नवंबर की रात को उन्होंने टपराना के निकट खालसा पंजाबी ढाबा पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर तीन मोबाइल, करीब साढ़े सात हजार रुपये गल्ला समेत लूट लिया था। इसके अगले दिन इस ढाबे से करीब आठ किलोमीटर दूर अहमदगढ़ के निकट नालागढ़ पंजाबी ढ़ाबे पर इसी तरह वारदात कर करीब पांच हजार रुपये और एक मोबाइल लूट लिया था। पकड़े गए बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

सर्विलांस के सहारे बदमाशों तक पहुंची पुलिस
ढाबों पर लूटपाट करने वाले बदमाश नौसिखिए निकले। पुलिस पूछताछ में उन्होंने इनसे पहले कोई आपराधिक घटना करना नहीं बताया। इन दोनों घटनाओं में मोबाइल लूटकर ले जाने से पुलिस की राह आसान हो गई। सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस बदमाशों तक पहुंचने में कामयाब हुई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed