फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrived with birthday cake daughter said thank you uncle

बर्थडे केक लेकर पहुंची पुलिस, बिटिया बोली थैंक्यू अंकल

Thu, 07 May 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Police arrived with birthday cake daughter said thank you uncle
बर्थडे केक लेकर पहुंची पुलिस, बिटिया बोली थैंक्यू अंकल
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना के चलते लॉकडाउन में लोग घरों में कैद हैं। खुशियों के मौके पर जश्न मनाना तो बहुत दूर की बात है, कई जगह पर लोगों को खाने के लाले भी पड़ रहे हैं। ऐसे माहौल में योद्धा लोगों की मदद के लिए तत्पर हैं। नौचंदी पुलिस ने एक बेटी के बर्थडे पर उनके घर पर केक पहुंचाया, जिसे देख बेटी का चेहरा खिल गया और बोली थैंक्यू अंकल...। यह मामला नौचंदी थाना क्षेत्र के हापुड़ अड्डा चौराहे के पास का है। दिन सोमवार था।
इंस्पेक्टर नौचंदी आशुतोश कुमार के सीयूजी नंबर पर आरिफ नाम के व्यक्ति की कॉल आई। उसने कहा, आज बेटी का बर्थडे है। उसने घर पर रो-रोकर बुरा हाल किया हुआ है। वह केक की जिद कर रही है। यदि पुलिस की अनुमति मिल जाए तो वह किसी कन्फेक्शनरी की दुकान से जाकर केक ले आए। इंस्पेक्टर ने उन्हें घर से निकलने के लिए मना कर दिया और बोले, मैं कोशिश करता हूं। ठीक 20 मिनट बाद पुलिस की गाड़ी आरिफ के घर के बाहर पहुंची। इंस्पेक्टर ने आरिफ को बुलाया और केक उसके हाथ में थमा दिया। जिसे देखकर सात साल की इंशा चौधरी का चेहरा खिल गया और वह खुशी के मारे दौड़ती हुई घर के बाहर आ गई। उसने कहा पुलिस अंकल थैंक्यू। आरिफ और उसके परिजनों ने पुलिस पर पुष्प वर्षा करने का भी प्रयास किया। लेकिन इंस्पेक्टर ने उन्हें रोक दिया। बुधवार को आरिफ ने फेसबुक पर इसकी वीडियो वायरल कर पुलिस का आभार भी जताया।
विज्ञापन

एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि लॉकडाउन में पुलिस लोगों की मदद के लिए 24 घंटे लगी हुई है। नौचंदी पुलिस ने सराहनीय काम किया है। जरूरतमंद लोगों को खाना और मास्क भी पुलिस द्वारा मुहैया कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed