फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrived on information of buffalo buggy race, took one vehicle in custody

Meerut News: भैंसा बुग्गी दौड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस, एक फिरक कब्जे में ली

Fri, 17 Jan 2025 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Police arrived on information of buffalo buggy race, took one vehicle in custody
मवाना। मुबारिकपुर रोड पर हो रही भैंसा बुग्गी दौड़ प्रतियोगिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचने पर वहां मौजूद भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने एक फिरक (छोटी बुग्गी) को कब्जे में ले लिया है। थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मुबारिकपुर रोड पर भैंसा बुग्गी की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। सूचना पर मवाना खुर्द चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आते देख मौके पर जमा भीड़ में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर मिली एक फिरक को कब्जे में ले लिया और चौकी पर ले जाकर खड़ा कर दिया। पुलिस को फिर से दौड़ होने की सूचना मिली। पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची। पुलिस को देख फिर से भीड़ भाग खड़ी हुई। भैंसा बुग्गी दौड़ प्रतियोगिता के साथ सैकड़ों की संख्या में भैंसा बुग्गी (फिरक) के साथ बाइक सवार हुड़दंग मचाते हुए दौड़ते हैं। वहीं, इस दौरान दौड़ में भाग लेने वाले भैंसा के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है। हादसा होने का भी अंदेशा बना रहता है, क्योंकि भैंसा बुग्गी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन अधिकांशत: हाईवे पर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed