{"_id":"5f174df58ebc3e638b1934a5","slug":"police-arrested-two-brother-in-murder-of-a-farmer-in-baghpat-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये और जेवर नहीं लौटाने पर की थी किसान की पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये और जेवर नहीं लौटाने पर की थी किसान की पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 22 Jul 2020 01:50 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:50 AM IST
सार
- पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को किया गिरफ्तार,कई बार हो चुका था झगड़ा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में दोघट थाना क्षेत्र के सूजती गांव के जंगल में किसान बारू की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक ने उनकी मां से जेवर और दो लाख रुपये दोगुने करने के बहाने से लिए थे। इसके बाद तगादा करने के बावजूद उनके मूल रुपये भी नहीं लौटाए गए।
विज्ञापन
एएसपी अनित कुमार ने बताया कि रमाला थाना क्षेत्र के असारा गांव निवासी बारू (58) पुत्र भरतू की शव सूजती गांव के जंगल में पड़ा मिला था। मृतक के बेटे ने सूजती निवासी संतरेशए उसके पुत्र सचिन और अंकुर के खिलाफ धारा 302ए 201 में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सचिन और अंकुर उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक बारु ने उनकी मां से जेवर और रुपये दोगुने करने का झांसा देकर लिए थेए लेकिन रुपये नहीं लौटाए । कई बार रुपये लौटाने के विवाद में झगड़ा हो चुका था।
विज्ञापन
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनकी मां से रुपये ऐंठने के लिए आरोपी खेत में गया, इस बीच दोनों भाई आ गए। उन्होंने मृतक की पिटाई कर दी। वह उसे पकड़कर गांव ले जाने लगेए लेकिन वह फिसलकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। आरोपियों के कब्जे से मृतक का मोबाइल और साइकिल बरामद की।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/