{"_id":"5f0386df8ebc3ea1de1a28f0","slug":"police-arrested-the-accused-of-blowing-the-police-post-on-twenty-december-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिसंबर को हुए बलवे और चौकी फूंकने का आरोपी गिरफ्तार, मेरठ छोड़कर चला गया था महाराष्ट्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिसंबर को हुए बलवे और चौकी फूंकने का आरोपी गिरफ्तार, मेरठ छोड़कर चला गया था महाराष्ट्र
Tue, 07 Jul 2020 01:47 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:47 AM IST
सार
- इस्लामाबाद चौकी फूंकने में था शामिल।
- काफी दिनों से थी पुलिस को तलाश।
- मेरठ छोड़कर चला गया था महाराष्ट्र।
विज्ञापन
मेरठ हिंसा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में 20 दिसंबर को हुए बलवे के एक आरोपी को देर रात्रि पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर दंगाइयों को भड़काने और इस्लामाबाद चौकी रोकने का आरोप है। बलवे में नाम आने पर आरोपी मेरठ छोड़कर फरार हो गया था। महाराष्ट्र में रहकर पुलिस से बच रहा था आरोपी।
विज्ञापन
सोमवार देर रात्रि लिसाड़ी गेट थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 20 दिसंबर को हुए बलवे का आरोपी आदिल पुत्र गुलजार निवासी गली नंबर चार जिस पर इस्लामाबाद चौकी फूंकने और पब्लिक को भड़काने का आरोप है। वह अपने घर पर मौजूद है। देर रात्रि पुलिस ने आदिल के घर पर दबिश दी। तो वह घर से पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद बताया कि वह 20 दिसंबर को हुए बलवे ओर चौकी फूंकने का आरोपी है। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना है कि आरोपी आदिल की काफी दिन से तलाश थी वह अपना नाम बलवे में आने पर मेरठ छोड़ गया था।
विज्ञापन
सोमवार को जैसे ही वह अपने घर आया उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को उसे जेल भेजा जाएगा। पूछताछ में आदिल ने बताया कि उसने हापुड़ रोड स्थित इस्लामाबाद चौकी को फूंकने में मुख्य भूमिका निभाई थी। पुलिस द्वारा पूछताछ में आदिल ने अपने अन्य साथियों के नाम बताए हैं। पुलिस बताए गए आदिल के साथियों की तलाश में जुट गई है।