फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhim Army founder Chandrashekhar meets chief of Meerut Ruckus Badar Ali in jail

यूपी: भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर ने मेरठ बवाल के मुख्य आरोपी बदर अली से जेल में की मुलाकात

Tue, 06 Aug 2019 01:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Aug 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army founder Chandrashekhar meets chief of Meerut Ruckus Badar Ali in jail
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर जेल में बंद युवा समीति के अध्यक्ष व मेरठ बवाल के आरोपी बदर अली से मुलाकात करने पहुंचे। इस मुलाकात को लेकर पुलिस अधिकारियों में खलबली मची हुई है। पुलिस प्रशासन इस मुलाकात को लेकर चौकन्ना दिखाई दिया। 
विज्ञापन


मेरठ में युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली ने 30 जून को शहर में जुलूस निकालकर बवाल कराया था। बदर अली समेत 67 लोग इस बवाल में जेल भेजे गये। बदर पर रासुका की संस्तुति हो चुकी है। छह मार्च 2019 को सदर बाजार क्षेत्र के भूसा मंडी में बवाल हुआ। एसओ सदर विजय गुप्ता ने बताया कि इस बवाल में 14 लोग जेल गए।
विज्ञापन

Bhim Army founder Chandrashekhar meets chief of Meerut Ruckus Badar Ali in jail
मेरठ बवाल का आरोपी बदर अली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
एसओ विजय गुप्ता के अनुसार भूसा मंडी बवाल में बदर अली पर चौथा केस दर्ज किया गया था। जिसमें भूसा मंडी निवासी यूसुफ ने केस दर्ज कराया कि छह मार्च को उसके घर में हाजी सईद और बदर अली भीड़ को लेकर पहुंचे। जिसमें हाजी सईद ने कहा कि यूसुफ पर तेजाब डाल दो, जिससे यह झुलस जाए।

 इस बीच बदर अली ने कहा कि यूसुफ की गोली मार दो, जिससे वह मर जाए और पुलिस फोर्स पर हम दबाव बनवाकर हत्या का केस दर्ज करा देंगे। यूसुफ की तहरीर पर युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली और माहीगीर सभा के अध्यक्ष के हाजी सईद पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया।

हालांकि बाद मं बवाल के मुख्य आरोपी बदर अली ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। अब जेल में बंद बदर अली से भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद की इस मुलाकात के क्या मायने है। इसे लेकर राजनीतिक संगठनों व पुलिस प्रशासन में खलबली मची हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed