{"_id":"672bde47dbc96cb0650927e9","slug":"police-arrested-lance-naik-and-released-him-after-giving-notice-meerut-news-c-72-1-mrt1062-124015-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लांस नायक को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद नोटिस देकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लांस नायक को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद नोटिस देकर छोड़ा
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। रोहटा रोड पर 30 अक्तूबर को कार में दम घुटने से तीन वर्षीय बच्ची वर्तिका की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी लांस नायक नरेश को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 41 ए का नोटिस पर देकर आरोपी आर्मी के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया।
हरियाणा में जींद जिले के सदर थाना क्षेत्र के निडानी गांव निवासी सोमबीर पूनिया ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मेरठ में आर्म्ड यूनिट में सिपाही के पद पर तैनात हैं। वह आर्मी की राजेश एनक्लेव कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे हैं। सोमबीर के क्वार्टर के उपर उनकी यूनिट में तैनात लांस नायक नरेश भी रहते हैं। 30 अक्तूबर को आरोपी लांस नायक पीड़ित की बेटी वर्तिका को कार में बैठाकर ले गया था।
बच्ची को कार में छोड़ने के बाद नरेश ने रोहटा रोड के ठेके से शराब खरीदी थी। इसके बाद आरोपी अपनी यूनिट के साथियों के साथ चला गया था। इस दौरान बच्ची लगभग चार घंटे तक कार के अंदर बंद रही और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लांस नायक नरेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि फिलहाल आर्मी की टीम भी जांच कर रही है। 41 ए के नोटिस के तहत उसे छोड़ा गया है। आरोपी को जब भी थाने और कोर्ट में बुलाया जाएगा तो आरोपी को पेश होना पड़ेगा।
शराब की लत ने छीनी बच्ची की जिंदगी
पीड़ित पिता सोमबीर ने बताया कि आरोपी लांस नायक को शराब पीने की लत है। आरोपी ने इसी लत के कारण उनकी बेटी को छीन लिया। अगर आरोपी समय रहते कार पर लौट आया होता या परिजन को जानकारी दे देता तो उनकी बच्ची की जान नहीं जाती।