फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrested five suspected Bangladeshi boys from Saharanpur up

सहारनपुर से दबोचे गए 5 संदिग्ध बांग्लादेशी युवक, सभी को भेजा जेल

Mon, 04 Feb 2019 02:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 04 Feb 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
Police arrested five suspected Bangladeshi boys from  Saharanpur up
saharanpur news

कई सालों से देवबंद में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के पांच नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से भारत में आने संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। पांचों को पुलिस ने विदेशी अधिनियम की धारा के तहत कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।  

विज्ञापन

     
खुफिया विभाग को मुखबिर से देवबंद में बांग्लादेशी लोगों के होने की जानकारी मिली। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि खुफिया विभाग के इनपुट पर सोमवार को देवबंद कोतवाली पुलिस ने रेलवे रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने रह रहे बांग्लादेश के पांच नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। पांचों लोगों से दस्तावेज दिखाने के लिए कहा, लेकिन आरोपी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके। आरोपियों के पास भारत आने संबंधी भी कोई दस्तावेज नहीं मिला और न ही यहां का ही कोई दस्तावेज मिला।

विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में रफीकुल इस्लाम पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी डिग्रीचार थाना मुलादी जनपद बरीसाल बांग्लादेश, मोहम्मद अहमद उर्फ अहमदुल्ला पुत्र अब्दुल रसीद निवासी दक्षिण पाली नारानपारा जनपद जयपुर हट प्रांत राजशाही बांग्लादेश, मोहम्मद मिनहाज पुत्र अब्दुल अजीज निवासी ग्राम बाइली थाना सरवीपुर जनपद टागई प्रांत ढाका बांग्लादेश, मनीर उज्जमान पुत्र सईदुल अमीन निवासी बोयलरपुर थाना सखीपुर जनपद टागई प्रांत ढाका बांग्लादेश और मोहम्मद इस्माइल पुत्र शाहजहां निवासी दुलालपुर बखरी थाना सुनार गांव जनपद नारायण गेज ढाका बांग्लादेश शामिल हैं।

एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में आकर देवबंद में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि देवबंद में अलग-अलग समय पर आए और एक दूसरे के संपर्क में आकर यहां काम करने लगे। कोई फेरीवाला बन गया तो कोई सिलाईवाला बन गया। एक ने पैसे के लेनदेन (फाइनेंस) का काम शुरू कर दिया था। आरोपियों के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed