{"_id":"5bcff6a2bdec2269377f6e89","slug":"police-arrested-a-criminal-in-encounter-in-muzaffarnagar-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पुलिस के जांबाज अफसरों ने 15 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा,पैर में गोली लगी, एक सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में पुलिस के जांबाज अफसरों ने 15 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा,पैर में गोली लगी, एक सिपाही घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर में खतौली में पुलिस ने मीरापुर रोड पर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया । बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह सूचना मिलने पर मौके पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मीरापुर रोड़ पर दो बदमाश बाइक पर किसी लूट की वारदात को अंजाम करने के लिए खड़े हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी करके खतौली के मोहल्ला जैननगर निवासी तुफेल पुत्र यामीन को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अय्यूम मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान सिपाही रूपम नागर गोली लगने से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए बदमाश पर कई अपराधों में मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/