{"_id":"68f79aa990e599b6600cf2c5","slug":"police-are-unable-to-trace-the-shooters-meerut-news-c-29-1-smrt1037-156948-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फायरिंग करने वालों का सुराग नहीं लगा पा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फायरिंग करने वालों का सुराग नहीं लगा पा रही पुलिस
Tue, 21 Oct 2025 08:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 21 Oct 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
कुटबी गांव में घर में हमलाकर फायरिंग का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/ शाहपुर। गांव कुटबी में राशन डीलर के बेटे पर फायरिंग के मामले में पुलिस नामजद दो आरोपियों व अन्य वांछित आरोपियों के बारे में सुराग नहीं लगा पा रहा है। पुलिस ने आरोपियोंं पर दबाव बनाने के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू है।
16 अक्तूबर को शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कुटबी निवासी राशन डीलर के पुत्र व प्रधान पद की तैयारी कर रहे मोहित कुमार घर में बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही रवि उर्फ गुड्डू व बंटू उर्फ दीपक ने अपने 15 अन्य साथियों के साथ पहुंचकर जानलेवा फायरिंग की थी। हमलावर वाहनों में सवार होकर पहुंचे थे। फायरिंग की आवाज सुनकर आस पड़ोस व ग्रामीणों को मौके पर आता देखकर सभी आरोपी अपने वाहन छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने उनकी कार कब्जे में ली थी। शनिवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। इसके बाद पुलिस अन्य वांछित आरोपियों का सुराग नहीं लगा पा रही है। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि वांछित आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा। पुलिस की तीन टीम आरोपियों को तलाश रही है।