फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police are tracing the vehicle through CCTV

Meerut News: सीसीटीवी से वाहन का पता लग रही पुलिस

Tue, 14 Oct 2025 10:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 14 Oct 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Police are tracing the vehicle through CCTV
वाहन की टक्कर से ओवरब्रिज से गिरकर कपड़ा व्यापारी की मौत का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ।
सोमवार सुबह टहलने के लिए निकले कपड़ा व्यापारी अजय जैन की टक्कर मारकर ओवरब्रिज से नीचे गिराकर मौत के मामले में रेलवे रोड पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस पड़ताल कर रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने परिजनों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

रेलवे रोड थाना क्षेत्र के जैन नगर निवासी अजय कुमार जैन दिल्ली में कपड़े का व्यापार करते थे। वह रोजाना रोहटा रोड ओवरब्रिज पर घूमने जाते थे। सोमवार सुबह भी करीब छह बजे वह घूमने गए थे। ओवरब्रिज पर पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने अजय जैन को जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर लगते ही अजय जैन उछलकर ओवरब्रिज से नीचे गिर गए और दम तोड़ दिया था। पुलिस ने वाहन का पता लगाने के लिए मंगलवार को पचास से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले। मृतक के भाई तरुण जैन ने आरोपी का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से वाहन की जानकारी मिली है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article