फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police are scanning CCTV footage and are searching for the absconding car driver

Meerut News: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, फरार कार चालक की तलाश तेज

Fri, 27 Mar 2026 08:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Police are scanning CCTV footage and are searching for the absconding car driver
- फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए, कार की नंबर प्लेट मिली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर सकौती में नगली गेट के पास बृहस्पतिवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत के बाद पुलिस अब आरोपी कार चालक का सुराग तलाशने में जुट गई है। शुक्रवार को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस कार की पहचान के लिए टोल प्लाजा और हाईवे स्थित ढाबों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
जनपद हापुड़ के धौलाना छज्जूपुर निवासी मोहित शर्मा और अरुण गुप्ता के निधन की सूचना बृहस्पतिवार रात जैसे ही उनके गांव में पहुंची, वहां मातम पसर गया। दोनों मित्र हरिद्वार दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। शिनाख्त के बाद शुक्रवार को परिजन मेरठ पहुंचे, जहां शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। टोल प्लाजा के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन का नंबर ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

हादसे की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार सुबह फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम सकौती नगली गेट पहुंची। टीम ने सड़क पर टायरों के निशान और बाइक के मलबे की स्थिति का बारीकी से मुआयना किया और मौके पर पड़े खून के सैंपल भी लिए। पुलिस को अंदेशा है कि कार की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा से अधिक रही होगी, जिसके कारण बाइक सवारों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। जांच में गाड़ी की नंबर प्लेट पुलिस को मौके से बरामद हुई है।



-जांच के दायरे में टोल प्लाजा के कैमरे

पुलिस के अनुसार अज्ञात कार दिल्ली की ओर से मुजफ्फरनगर की दिशा में जा रही थी। इस आधार पर सिवाया टोल प्लाजा और आसपास के ढाबों पर लगे कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed