{"_id":"5fce92168ebc3ecf6970452e","slug":"police-and-sp-fight-56-arrested-meerut-news-mrt5145580179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और सपाइयों में भिड़ंत, 56 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और सपाइयों में भिड़ंत, 56 गिरफ्तार
विज्ञापन
मेरठ। किसान यात्रा निकाल रहे सपाइयों की सोमवार सुबह सपा दफ्तर के सामने पुलिस से तीखी झड़प हो गई। भिड़ंत के दौरान धक्कामुक्की, खींचतान और नोकझोंक हुई। सपाइयों ने सरकार का पुतला फूंका। विरोध करने पर सड़क पर धरना देकर बैठ गए। पुलिस ने जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह और अतुल प्रधान समेत 56 सपाइयों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें पुलिस लाइन, दौराला, हस्तिनापुर, भावनपुर थाने में रखा गया है।
किसानों के समर्थन में सपा की सोमवार से किसान यात्रा प्रस्तावित थी। जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष व कुछ सपाई हंगामा और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिसकर्मी पहले से ही वहां मौजूद थे। सुबह करीब 11:30 बजे जुलूस की शक्ल में सपाइयों ने निकलने की कोशिश की तो पुलिस ने धारा 144 का हवाला देकर उन्हें रोक लिया।
सपा नेताओं की इंस्पेक्टर मेडिकल, सीओ और अन्य पुलिसकर्मियों से जमकर धक्कामुक्की हुई। आगे नहीं जा पाए तो सपाई सड़क पर धरना देकर बैठ गए। हंगामे और झड़प के बीच पुलिस सपाइयों को धकियाते और खींचते हुए गाड़ी में भरकर पुलिस लाइन ले गई। कुछ देर बाद पूर्व महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, आदिल सिद्दीकी आदि सपाई पार्टी कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करने लगे तो उन्हें भी गिरफ्तार कर दौराला ले जाया गया। पुलिस ने सपा कार्यालय पर ताला लगवा दिया। हालांकि थोड़ी देर बाद ही उसे खोल दिया गया।
विज्ञापन
शास्त्रीनगर में पुतला फूंका, सीओ बाल-बाल बचे
शास्त्रीनगर में कुटी चौराहे के पास सपा नेता अतुल प्रधान, विपिन मनोठिया, पवन गुर्जर आदि ने सरकार के पुतले में आग लगाने की कोशिश की। इस दौरान वहां सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय व सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया मौजूद थे। इस बीच सपाई पास ही घर से दूसरा पुतला जलाकर ले आए। उसे बुझाने के प्रयास में सीओ कोतवाली की वर्दी चपेट में आ गई और वे बाल-बाल बचे। इस दौरान नारेबाजी, हंगामा और धक्कामुक्की में एक सीओ की नेम प्लेट गिर गई। पुलिस सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। बाद में सभी को कसेरूबक्सर के अंबेडकर भवन में देर शाम तक रखा गया। कैंट में सपा नेता परविंदर ईशु ने प्रदर्शन किया। पल्लवपुरम फेज-2 में सरकार का पुतला फूंकने की तैयारी कर रहे सपा नेता सुधाकर कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
--
कमिश्नरी से सपाइयों को घसीटते ले गई पुलिस
मेरठ। सपा के दूसरे गुट ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कमिश्नरी पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिसकर्मी उन्हें खींचते हुए गाड़ी में डालकर ले गए। सपा नेता सम्राट मलिक को तो पुलिस वाले घसीटते हुए और टांगकर ले गए। इस दौरान पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह, बाबर खरदौनी, संदीप वर्मा, विकास राजपूत डीएन को भी पुलिस ले गई।
--
न सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क भी नहीं लगाया
विरोध प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। अनेक सपाइयों ने मास्क तक नहीं लगाया था। कुछ ने लगाया भी तो उन्होंने मुंह और नाक नहीं ढके थे।
--
यह लोकतंत्र की हत्या: राजपाल
सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि उन्हें शांतिपूर्वक किसानों के समर्थन में किसान यात्रा निकालनी थी। कमिश्नरी चौराहे से कार्यकर्ता गांव-गांव जाते। लेकिन सरकार के निर्देश पर पुलिस ने सपाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। यह लोकतंत्र की हत्या है। अब वे किसानों का समर्थन भी नहीं कर सकते। अतुल प्रधान ने कहा कि यह सरकार का तानाशाही रवैया है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने की आजादी है। मगर ये सरकार यह भी नहीं करने दे रही।
----
धारा 188 के तहत कार्रवाई
सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, अतुल प्रधान समेत 56 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। धारा 188 के तहत पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। -डॉ. एएन सिंह, एसपी सिटी