फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police and SOG team caught fake marriage bureau in Meerut

UP: अब पकड़ा गया फर्जी मैरिज ब्यूरो, यहां चल रहा था ठगी का बड़ा खेल, शादी के नाम पर बनाते थे शिकार

Fri, 29 Jul 2022 04:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Jul 2022 04:07 PM IST
सार

अब पुलिस ने फर्जी मैरिज ब्यूरो पकड़ा है। यहां शादी कराने के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही थी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Police and SOG team caught fake marriage bureau in Meerut
पुलिस टीम ने पकड़ा फर्जी मैरिज ब्यूरो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के सामने जागृति विहार स्थित गोपाल काम्प्लेक्स में फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़ करते हुए 10 युवतियों समेत 15 लोग गिरफ्तार किए हैं। मैरिज ब्यूरो संचालक नीरज गर्ग व डिंपल फरार हो गए। यहां से 110 से अधिक लोगों के सर्टिफिकेट मिले हैं। पुलिस का दावा है कि यह गिरोह यूपी के मेरठ, बरेली समेत कई जिलों और दिल्ली में नेटवर्क चला रहा था। 

विज्ञापन


एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि शादी कराने के नाम पर आरोपियों ने दिल्ली के करावलनगर निवासी अमित शर्मा, शाहदरा के जगदीश नगर निवासी मनोज श्रीवास्तव और मथुरा के राया निवासी लवकेश गुप्ता के साथ ठगी की थी। इनसे 8500 रुपये लेकर पंजीकरण कराया गया। उसके बाद युवतियों से मिलवाया गया। फर्जी ढंग से ही रिश्ता तय करने की प्रारंभिक औपचारिकता हुई। बाद नाम पर इन युवकों से युवतियों ने गिफ्ट में मोबाइल लिए। लाखों रुपये की खरीदारी की। बीमारी का बहाना बनाकर भी पैसे लिए। 
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा तो ठगी का शिकार हुए मनोज, लवकेश और अमित के नाम-पते मिले। इनसे संपर्क साधने पर पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने इन तीनों युवकों को ही वादी बनाकर नीरज और डिंपल समेत 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। जांच में पता चला है कि  यह फर्जी मैरिज ब्यूरो दो साल से चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed