{"_id":"62e3ae6ecee0bb5dc9530923","slug":"police-and-sog-team-caught-fake-marriage-bureau-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अब पकड़ा गया फर्जी मैरिज ब्यूरो, यहां चल रहा था ठगी का बड़ा खेल, शादी के नाम पर बनाते थे शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अब पकड़ा गया फर्जी मैरिज ब्यूरो, यहां चल रहा था ठगी का बड़ा खेल, शादी के नाम पर बनाते थे शिकार
Fri, 29 Jul 2022 04:07 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 29 Jul 2022 04:07 PM IST
सार
अब पुलिस ने फर्जी मैरिज ब्यूरो पकड़ा है। यहां शादी कराने के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही थी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने पकड़ा फर्जी मैरिज ब्यूरो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के सामने जागृति विहार स्थित गोपाल काम्प्लेक्स में फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़ करते हुए 10 युवतियों समेत 15 लोग गिरफ्तार किए हैं। मैरिज ब्यूरो संचालक नीरज गर्ग व डिंपल फरार हो गए। यहां से 110 से अधिक लोगों के सर्टिफिकेट मिले हैं। पुलिस का दावा है कि यह गिरोह यूपी के मेरठ, बरेली समेत कई जिलों और दिल्ली में नेटवर्क चला रहा था।
विज्ञापन
एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि शादी कराने के नाम पर आरोपियों ने दिल्ली के करावलनगर निवासी अमित शर्मा, शाहदरा के जगदीश नगर निवासी मनोज श्रीवास्तव और मथुरा के राया निवासी लवकेश गुप्ता के साथ ठगी की थी। इनसे 8500 रुपये लेकर पंजीकरण कराया गया। उसके बाद युवतियों से मिलवाया गया। फर्जी ढंग से ही रिश्ता तय करने की प्रारंभिक औपचारिकता हुई। बाद नाम पर इन युवकों से युवतियों ने गिफ्ट में मोबाइल लिए। लाखों रुपये की खरीदारी की। बीमारी का बहाना बनाकर भी पैसे लिए।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा तो ठगी का शिकार हुए मनोज, लवकेश और अमित के नाम-पते मिले। इनसे संपर्क साधने पर पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने इन तीनों युवकों को ही वादी बनाकर नीरज और डिंपल समेत 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। जांच में पता चला है कि यह फर्जी मैरिज ब्यूरो दो साल से चल रहा था।
विज्ञापन