फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police add Wildlife Protection Act charges in the Atul murder case.

Meerut News: अतुल हत्याकांड में पुलिस ने बढ़ाई वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराएं

Thu, 30 Jul 2026 10:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Police add Wildlife Protection Act charges in the Atul murder case.
तस्कर की तलाश में पुलिस की दबिश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। चर्चित अतुल हत्याकांड की जांच में एक नया मोड़ आया है। स्कूल संचालक अतुल कुमार की हत्या को सांप के डसने से हुई प्राकृतिक मौत दिखाने के लिए जहरीले सांप का इस्तेमाल करने वाले मुख्य सांप तस्कर के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार चल रहे सांप तस्कर पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम समेत अन्य धाराएं बढ़ा दी है। पुलिस तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार, जांच में खुलासा हुआ है कि अतुल की हत्या में साजिश के तहत जहरीला सांप उपलब्ध कराया गया था। पुलिस अब इस बात की तह तक जाने का प्रयास कर रही है कि आखिर यह खतरनाक सांप कहां से पकड़ा गया था और इसे किस माध्यम से अतुल की पत्नी दामिनी तक पहुंचाया गया। मामले की कड़ियां जोड़ने के लिए पुलिस महमूदपुर सिकेड़ा, सैफपुर फिरोजपुर रामराज और किठौर थाना क्षेत्र के गेसुपुर गांव समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय सपेरों से भी लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं, जिनके आधार पर छापे की कार्रवाई जा रही है।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि आरोपी सांप तस्कर की गिरफ्तारी से पूरा मामले का खुलासा किया जाएगा।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed