फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pointed rifle-pistol at scrap businessman and demanded Rs 5.50 lakh for marriage

Meerut News: स्क्रैप कारोबारी पर राइफल-पिस्टल तानकर मांगे शादी में मिले 5.50 लाख रुपये

Mon, 18 Nov 2024 03:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Pointed rifle-pistol at scrap businessman and demanded Rs 5.50 lakh for marriage
घिरने पर थार और कार व हथियार छोड़कर भाग रहे आरोपियों में से चार को लोगों ने पकड़ा
विज्ञापन

एक आरोपी पुलिस चौकी से हुआ फरार, पुलिस ने कुछ देर बाद फिर लिया हिरासत में

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर को स्क्रैप कारोबारी वकील के ऑफिस में घुसे हथियारबंद आरोपियों ने राइफल-पिस्टल तानकर भाई की शादी में मिले 5.50 लाख देने की मांग की। कारोबारी ने शोर मचाया तो लोग एकत्र हो गए। आरोपी अपनी एक थार और एक कार और हथियार छोड़कर भागने लगे। लोगों ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इनमें एक आरोपी पुलिस चौकी से भाग गया, जिसे बाद में पकड़ लिया गया। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद लेनदेन का विवाद बताया है।
समर गार्डन निवासी वकील का स्क्रैप का कारोबार है। शनिवार को उनके छोटे भाई आमिर का निकाह था। शादी में 5.50 लाख रुपये मिले थे। मंगलवार को वकील के दूसरे भाई शाहआलम का निकाह होना है। परिवार निकाह की तैयारी में जुटा है। दोपहर करीब दो बजे वकील अपने घर के बाहरी हिस्से में बने ऑफिस में बैठे थे। तभी थार और कार में कुछ आरोपी राइफल-पिस्टल आदि हथियार लेकर उनके ऑफिस के बाहर आकर रुके। कार से उतरकर सीधे ऑफिस में घुस गए। वकील की कनपटी पर पिस्टल तान दी। भाई की शादी में आए 5.50 लाख रुपये मांगने लगे।
विज्ञापन

वकील ने शोर मचा दिया और अपनी जान बचाकर ऑफिस से बाहर निकल गए। लोगों को देखकर आरोपी अपने कार और हथियार छोड़कर भागने लगे। भीड़ ने चार युवकों को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। लोगों ने उनकी कारों में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। दोनों कार भी कब्जे में ले लीं। गाड़ी से एक राइफल, एक पिस्टल और दो तमंचे पुलिस ने बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
काले रंग की थार ने दिन में लगाए कई चक्कर
कारोबारी के मुताबिक काले रंग की थार ने रविवार को उनके घर के कई चक्कर लगाए। इसके बाद थार के साथ सफेद रंग की कार में करीब 10-12 लोग आए और सीधे ऑफिस में घुस गए। पीड़ित के मुताबिक वह किसी को नहीं पहचानते हैं। ये लोग रंगदारी की मांग कर रहे थे।
---
हैदराबाद में किया था स्क्रैप का काम
पुलिस की जांच में सामने आया कि वकील ने हस्तिनापुर निवासी व्यक्ति के साथ मिलकर हैदराबाद में स्क्रैप का काम किया था। उसके 17-18 लाख रुपये वकील पर बकाया हैं। वकील के भाई की शादी में रुपये आने की जानकारी मिलने पर यही साझेदार साथियों के साथ हथियार लेकर रुपये लेने पहुंच गया।


सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में रुपये के लेनदेन का विवाद है। किसी भी पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed