फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   poems by children on Khalsa Srijan Diwas

इतनी बड़ी दुनिया में इतिहास बनाना आसान नहीं होता...

Sun, 11 Apr 2021 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
poems by children on Khalsa Srijan Diwas
खालसा सृजन दिवस पर बच्चों ने सुनाईं कविताएं
विज्ञापन

मेरठ। खालसा पंथ के प्रकट दिवस (खालसा सृजन दिवस) के उपलक्ष्य में गुरु ग्रंथ साहिब प्रचार सोसायटी की ओर से पांच दिन तक कार्यक्रम होंगे। पहले दिन गुरुद्वारा थापरनगर में बाल कवि दरबार सजाया गया। कविता पाठ करते हुए कहकशां ने सुनाया-इतनी बड़ी दुनिया में इतिहास बनाना आसान नहीं होता, अगर दिल में ना हो जज्बा तो मजहब के लिए सिर कटाना आसान नहीं होता।
बच्चों ने गुुरु गोविंद सिंह, चार साहिबजादों और शहीद महिलाओं के जीवन पर कविताएं सुनाईं। दीप सिंह ने ‘अगर इस देश में गुरु गोविंद सिंह का अवतार ना होता...’ कविता सुनाई। वहीं, जमन सिंह ने अपनी कविता से बैसाखी का महत्व समझाया। कार्यक्रम में 25 बच्चों ने कविताएं सुनाईं।
विज्ञापन

सोसायटी के प्रमुख सेवादार रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि आठवें गुरु श्री हरिकृष्ण ने मात्र पांच वर्ष की उम्र में गुरु गद्दी पर सुशोभित होकर मानव सेवा की। गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादे कम उम्र में ही शहीद हुए। कार्यक्रम का संचालन सोसायटी के मुख्य सेवादार सरदार बरकदीप सिंह ने किया। रविवार को गुरुद्वारे में दस्तार एवं खालसा पोशाक प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गुरुद्वारों में होंगे धार्मिक कार्यक्रम
- शहर के सभी गुरुद्वारों में 11 अप्रैल से धार्मिक आयोजन होंगे। 14 अप्रैल को गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ साहिब लेखानगर में भाई मंजीव सिंह प्रवचन देंगे। गुरुद्वारा प्रबंधक गुरुविंदर सिंह ने बताया कि धार्मिक आयोजन सुबह 6:30 से 7:00 बजे तक और शाम 7:30 से 8:30 बजे तक होगा। शाम को हजूरी रागी सुरेंद्र सिंह जोधपुरी कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। सदर बाजार गुरुद्वारा में 11 अप्रैल को विशेष समागम होगा। 13 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे से 11:30 बजे भाई दिलबाग सिंह शाहजहांपुर और प्रोफेसर दिलप्रीत सिंह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से कीर्तन किया जएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कंकरखेड़ा के सेवादार जगदीप सिंह बरनाला ने बताया कि 11 अप्रैल को प्रभात फेरी निकाली जाएगी। वहीं, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापरनगर में कीर्तन दरबार सजाया जाएगा।

---
गुरुद्वारा सीता माता में सजा कीर्तन दरबार
मेरठ। सदर स्थित गुरुद्वारा सीता माता में गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित कीर्तन दरबार सजाया गया। अमरजीत सिंह ने गुरु का पाठ सुनाया। निष्काम कीर्तनी जत्था सतनाम सिंह ने भी कीर्तन किया। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह, प्रभजोत सिंह, हरीश रावत, सुखजिंदर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed