{"_id":"69bd891c17ced242c50358a9","slug":"png-and-cng-supply-to-remain-uninterrupted-says-gail-2026-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैस संकट के बीच राहत: मेरठ में पीएनजी और CNG आपूर्ति रहेगी निर्बाध, गेल का दावा, बिल न भरने वालों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस संकट के बीच राहत: मेरठ में पीएनजी और CNG आपूर्ति रहेगी निर्बाध, गेल का दावा, बिल न भरने वालों पर कार्रवाई
Sat, 21 Mar 2026 12:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:01 PM IST
सार
मेरठ में गेल गैस लिमिटेड ने कहा है कि पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति निर्बाध जारी रहेगी। औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बदलाव अस्थायी बताया गया है।
विज्ञापन
GAIL इंडिया लिमिटेड
- फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (/gailonline.com.)
विस्तार
मेरठ के गेल गैस लिमिटेड ने स्पष्ट किया है कि शहर में पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहेगी। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ वाहनों के लिए भी गैस की उपलब्धता सुचारू बनी रहेगी।
घरेलू और जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता
कंपनी के अनुसार अस्पतालों, हॉस्टलों, मेस और कैंटीन जैसे वाणिज्यिक संस्थानों को गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। इन आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

Trending Videos
बिल न भरने वालों पर कार्रवाई
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो उपभोक्ता पीएनजी बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। समय पर भुगतान करने की अपील की गई है।
औद्योगिक आपूर्ति में अस्थायी बदलाव
कंपनी अधिकारियों के अनुसार औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए गैस आपूर्ति में जो बदलाव किया गया है, वह अस्थायी है। यह स्थिति वैश्विक स्तर पर मध्य पूर्व में चल रहे टकराव के कारण उत्पन्न हुई है।
नए कनेक्शन जल्द उपलब्ध
गेल गैस लिमिटेड ने बताया कि घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को तेजी से पाईप्ड गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपभोक्ता कंपनी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।