फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PNB takes over Raj Sneh's showroom

राज स्नेह के शोरूम पर पीएनबी का कब्जा

Wed, 03 Feb 2021 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
PNB takes over Raj Sneh's showroom
राज स्नेह के शोरूम पर पीएनबी का कब्जा
विज्ञापन

मेरठ। शहर में मारुति सुजुकी के सबसे बड़े डीलर रहे राज स्नेह के मालिक ने अपने सभी शोरूम और वर्कशॉप को वर्ष 2018 में बंद कर दिया था। राज स्नेह पर पंजाब नेशनल बैंक का 65 करोड़ रुपये बकाया था। लंबी कागजी कार्यवाही के बाद मंगलवार को पुलिस के साथ पीएनबी की टीम ने पहुंचकर दिल्ली रोड स्थित शोरूम पर कब्जा लिया। इससे पूर्व बैंक सूर्या पैलेस स्थित प्लाट पर कब्जा ले चुका है। राज स्नेह से जुड़ी तमाम संपत्तियों सहित स्पोर्ट्स कांप्लैक्स स्थित वर्धमान फ्लोर मिल की नीलामी भी 11 फरवरी को होनी है।
माना जा रहा है कि कम आमदनी और बैंक का कर्ज बढ़ने के कारण अशोक जैन और अन्य पार्टनरों ने फर्म को बंद कर दिया। इस बीच संपत्ति बिकने और नीलामी होने को लेकर भी चर्चा रही। अशोक जैन का यह शोरूम मोहकमपुर दिल्ली रोड पर है। सूत्रों के अनुसार अशोक जैन और मनोज गुप्ता ने ऑटोमोबाइल कारोबार शुरू किया था। बाद में अशोक जैन के बेटे प्रियांक जैन और मनोज गुप्ता के बेटे मयंक गुप्ता भी इसमें शामिल हो गए। सूर्या पैलेस में गाड़ियों का स्टॉक यार्ड बनाया गया। शहर में कई स्थानों पर दोनों ने नेक्सा और एरेना के शोरूम के साथ अपनी ब्रांच और वर्कशॉप शहर में कई जगहों पर खोलीं। अशोक जैन का शेयर ज्यादा था तो उनके बेटे प्रियांक नेक्सा और एरेना शोरूम के एमडी बन गए। मयंक जैन डायरेक्टर रहे।
विज्ञापन

बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूर्या पैलेस और मोहकमपुर स्थित संपत्ति उनकी थी। अन्य शोरूम किराए की जमीन और भवन पर चल रहे थे। पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर मानिक बैनर्जी के अनुसार बैंक का लगभग 65 करोड़ रुपये राजस्नेह पर बकाया था। अक्तूबर 2018 से बैंक संपत्ति पर कब्जा लेने का प्रयास रहा था। पुलिस और पंजाब नेशनल बैंक के जोनल शस्त्र हैड राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में टीम मोहकमपुर स्थित शोरूम पर मंगलवार को पहुंची। कब्जे के दौरान किसी भी प्रकार का विरोध नहीं हुआ। टीम ने मोहकमपुर स्थित संपत्ति पर कब्जा ले लिया। बैंक इससे पूर्व सूर्या पैलेस स्थित प्लॉट पर भी कब्जा ले चुकी है। टीम में वीके बंसल और अश्वनी कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed