फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PM Rally: CM Yogi said action will taken against mafia rule and corruption and also promised rule of law

PM Rally: सीएम योगी के सख्त दिखे तेवर, माफिया राज, भ्रष्टाचार, जातिवाद पर प्रहार और कानून राज का वादा

Mon, 01 Apr 2024 02:50 AM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 Apr 2024 02:50 AM IST
सार

PM Rally : मेरठ में पीएम मोदी की रैली के दौरान मंच पर पहुंचे सीएम योगी के तेवर सख्त दिखे। सीएम योगी ने माफिया राज, भ्रष्टाचार और जातिवाद पर प्रहार किया। साथ ही उन्होंने कानून राज का वादा किया।

विज्ञापन
PM Rally: CM Yogi said action will taken against mafia rule and corruption and also promised rule of law
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपने भाषण में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर पूरा फोकस रहा। चुनावी सभा में योगी ने माफिया राज, भ्रष्टाचार, जातिवाद पर तीखा प्रहार किया और कानून राज कायम रखने की वादा किया। बोले, अब कर्फ्यू और दंगा नहीं, कांवड़ यात्रा होती है। मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस सरकार में होने वाले अपराध का जिक्र करते हुए गरीब के हक खत्म करने की बात कही।

विज्ञापन


शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर को 1857 क्रांति का प्रमुख नेता बताकर मुख्यमंत्री ने अपना भाषण शुरू किया था। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश की तकदीर व तस्वीर बदलने के साथ-साथ विकास की उपल्बिधयां गिनवाकर कानून-व्यवस्था को चुनाव में मुख्य मुद्दा बनाया। 

विज्ञापन

कहा है कि यह चुनाव भ्रष्टाचार बनाम जीरो टॉलरेंस, कर्फ्यू बनाम कांवड़ यात्रा, माफिया राज बनाम कानून राज है। बहन-बेटियां घर से बाहर निकलने से डरती नहीं हैं। अब बेटियां देश को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उत्तर प्रदेश में कानून राज कायम रहेगा। भाजपा सरकार में जो कहा जाता है, उसको पूरा करते हैं। हमारी सरकार में भेदभाव नहीं होता। मोदी की गारंटी में चार करोड़ लोगों को रोजगार, गरीबों के लिए आयुष्मान योजना, किसानों के लिए सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, शौचालय, आवास योजनाओं का लाभ लोगों को दिया गया है।

यह भी पढ़ें: PM Modi Rally Photos: लोगों में भारी उत्साह, पीएम मोदी की एक झलक पाने को लोग बेताब, मुखौटे लगाकर पहुंचे दर्शक

हकीकत बुनते हैं, इसलिए लोग मोदी को बार-बार चुनते हैं
योगी ने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव, 2017 विधानसभा चुनाव, 2019 लोकसभा चुनाव और 2022 विधानसभा चुनाव में मोदी ने जो कहा है, उसको करके दिखाया है। उत्तर प्रदेश में कई योजना परवान चढ़ाई हैं। अब 2024 लोकसभा चुनाव में मोदी की गारंटी है। इनके नेतृत्व में देश विश्व की आर्थिक महाशक्ति बन चुका है। आने वाले समय में दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति में शामिल होगा। इससे देश से गरीबी पूरी तरह हट जाएगी। मोदी मात्र सपने ही नहीं बुनते वह हकीकत बुनते हैं, इसलिए लोग बार-बार मोदी को चुनते हैं।

यह भी पढ़ें: PM Modi Rally: पढ़िए पीएम मोदी का पूरा भाषण, बोले- बड़े-बड़े सत्ताधारी जेल में, जमानत के लिए काट रहे चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed