फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PM Narendra Modi inaugurate Eastern Peripheral Expressway on 27 May Bagpat, Uttar Pradesh

27 मई को बागपत आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन

Sat, 19 May 2018 10:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 19 May 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi inaugurate Eastern Peripheral Expressway on 27 May  Bagpat, Uttar Pradesh
Eastern Peripheral Expressway

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैराना उप चुनाव से ठीक एक दिन पहले 27 मई को बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट नाराजगी जाहिर कर चुका है। प्रधानमंत्री का दौरा भले ही एक्सप्रेस-वे के लिए हो, लेकिन कैराना और नूरपुर चुनाव के लिए भी इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने बताया कि पहले प्रधानमंत्री का दौरा 26 मई को होना था। लेकिन अब यह 27 मई को फाइनल हो गया है। प्रधानमंत्री का दौरा कई मामलों में अहम है। सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद अब तक लटके ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन


135 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन से दिल्ली पर वाहनों का बोझ कम हो जाएगा। बता दें कि कैराना लोकसभा और नूरपूर विधानसभा के उपचुनाव के लिए भी इस दौरे के सियासी मायने हैं। प्रधानमंत्री 27 मई को बागपत आएंगे और 28 मई को उपचुनाव का मतदान होना है। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने आसपास के जिले के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed