{"_id":"61d0874fe57ec942ed651682","slug":"pm-modi-will-lay-the-foundation-stone-of-up-first-sports-university-on-sunday-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Meerut: पीएम मोदी आज रखेंगे यूपी के पहले खेल विवि की आधारशिला, औघड़नाथ मंदिर और शहीद स्मारक भी जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi in Meerut: पीएम मोदी आज रखेंगे यूपी के पहले खेल विवि की आधारशिला, औघड़नाथ मंदिर और शहीद स्मारक भी जाएंगे
Sun, 02 Jan 2022 12:31 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:31 AM IST
सार
सरधना तहसील के सलावा में गंग नहर के किनारे 91.38 एकड़ में 700 करोड़ रुपये की लागत से खेल विश्वविद्यालय का निर्माण होगा। इसके शिलान्यास के लिए आ रहे प्रधानमंत्री मेरठ में तीन घंटा रुकेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्रांति और खेल नगरी के नाम से विख्यात मेरठ के लिए रविवार का दिन विशेष होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के पहले मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। पीएम भगवान औघड़ नाथ मंदिर और शहीद स्मारक भी जाएंगे।
विज्ञापन
सरधना तहसील के सलावा में गंग नहर के किनारे 91.38 एकड़ में 700 करोड़ रुपये की लागत से खेल विश्वविद्यालय का निर्माण होगा। इसके शिलान्यास के लिए आ रहे प्रधानमंत्री मेरठ में तीन घंटा रुकेंगे। पीएम पूर्वाहृन 11.30 बजे कैंट स्थित सेना के हैलीपेड पर उतरेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से शहीद स्मारक पहुंचेंगे। यहां से वह औघड़नाथ मंदिर जाएंगे। दोपहर 12.40 बजे प्रधानमंत्री सलावा के लिए सेना के हैलीपेड से रवाना होंगे। दोपहर एक बजे से ढ़ाई बजे तक सलावा में खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह में रहेंगे। वह 32 खिलाड़ियों के साथ संवाद भी करेंगे। दोपहर 2.45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सलावा में बनाए गए हैलीपेड से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 75 जिलों के 16 हजार 850 खिलाड़ियों को बुलाया गया है। उनके बैठाने के स्थल को स्टेडियम जैसा लुक दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित मुजफ्फरनगर और मेरठ सांसद, विधायक और आसपास के जिलों के लाभार्थी और आम लोग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन