फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PM Modi Meerut Visit: Meerut to Receive Namo Bharat and Metro Gift Today, PM Modi and CM Yogi to Inaugurate

PM Modi Meerut Visit: आज मेरठ को मिलेगी ‘नमो भारत’ और मेट्रो की सौगात, पीएम मोदी और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

Sun, 22 Feb 2026 07:36 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sun, 22 Feb 2026 07:36 AM IST
सार

मेरठ में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नमो भारत (आरआरटीएस) और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। मेरठ साउथ स्टेशन पर जनसभा और कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी होगा।

विज्ञापन
PM Modi Meerut Visit: Meerut to Receive Namo Bharat and Metro Gift Today, PM Modi and CM Yogi to Inaugurate
पीएम मोदी, मेरठ मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ को रविवार को आधुनिक परिवहन की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नमो भारत (आरआरटीएस) ट्रेन और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


सरकारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे शताब्दीनगर हेलीपैड पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।

दोपहर 12:30 बजे हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नमो भारत और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद दोनों नमो भारत ट्रेन से मेरठ दक्षिण स्टेशन तक यात्रा भी करेंगे।

विज्ञापन

मेरठ दक्षिण स्टेशन पर होगी जनसभा
उद्घाटन के बाद दोपहर 1:00 बजे मेरठ दक्षिण स्टेशन पर जनसभा आयोजित की जाएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।

दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर का मेरठ खंड होगा पूरी तरह चालू
इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के मेरठ खंड पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो का संचालन शुरू होना है। इससे मेरठ और दिल्ली के बीच यात्रा तेज, सुरक्षित और आधुनिक हो जाएगी।

दोपहर बाद सीएम करेंगे व्यवस्थाओं का निरीक्षण
प्रधानमंत्री की दोपहर 2:00 बजे विदाई के बाद मुख्यमंत्री मेरठ दक्षिण स्टेशन पर कुछ देर रुककर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसके बाद शाम 4:10 बजे वे हेलीपैड से हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed