फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   plots will sell after land bank

लैंड बैंक बनाकर प्लॉट की योजनाएं लाएगा एमडीए

Tue, 15 Jun 2021 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
plots will sell after land bank
अब लैंड बैंक बनाकर प्लॉट बेचेगा एमडीए
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) अपना लैंड बैंक बनाने के लिए अटकी हुई भूमि की तलाश करेगा। शासन से मिले निर्देश के बाद उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी ने कहा है कि शहर में जितनी भी जमीन इधर-उधर है, उसे अर्जन विभाग की ओर से अभियान चलाकर जुटाया जाए।
दरअसल, शासन स्तर पर राजस्व बढ़ाने के लिए जोर दिया जा रहा है। इसके मद्देनजर एमडीए अब फ्लैट प्रोजेक्ट के बजाय अलग-अलग योजनाओं में प्लॉट बेचने की योजना बना रहा है। शहरवासियों का ज्यादा ध्यान प्लॉट की तरफ है और एमडीए इसमें निवेश कराना चाहता है। इसके लिए जहां-जहां जमीन है, उसे चिह्नित कर लैंड बैंक बढ़ाया जाएगा और इसके बाद वहां योजनाएं लाई जाएंगी।
विज्ञापन

एमडीए ने लोहिया नगर, सैनिक विहार में सैंकड़ों फ्लैट बनाए लेकिन ये सफल नहीं हो सके। इसी को देखते हुए प्लॉट की योजना बनाई जा रही है, ताकि नुकसान की भरपाई की जा सके। इसके लिए शताब्दी नगर, वेदव्यास पुरी, सैनिक विहार, रक्षापुरम, गंगानगर आदि योजनाओं में भूमि की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कई जगह फंसी है जमीन
हमारी पुरानी जमीन जहां-तहां फंसी हुई है। उसका रिकॉर्ड निकालने के निर्देश दिए गए हैं। अधिक से अधिक लोगों को प्लॉट देने के लिए पहले लैंड बैंक तैयार कराएंगे।
- मृदुल चौधरी, उपाध्यक्ष, एमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed