{"_id":"6a4a98d6d091e9dfe80ef25b","slug":"plot-gifted-to-delhi-youth-using-forged-aadhaar-and-pan-cards-action-demanded-meerut-news-c-72-1-mct1010-155749-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दिल्ली के युवक का फर्जी आधार व पैन कार्ड बना गिफ्ट में दिया प्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दिल्ली के युवक का फर्जी आधार व पैन कार्ड बना गिफ्ट में दिया प्लॉट
विज्ञापन
एसएसपी से दिल्ली के युवक ने की शिकायत, प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र की वंडर सिटी में दिल्ली के युवक ने यहां प्लॉट खरीदा। भू माफियाओं ने प्लॉट मालिक युवक के नाम से फर्जी कागजात तैयार किए और गुपचुप अपनी साथी महिला को इसे गिफ्ट डीड दिखा पंजीकृत कर लिया। अब इस प्लॉट को बेचने की तैयारी है। धोखाधड़ी का पता चलने पर युवक ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली के शाहदरा ज्योतिनगर निवासी दीपक जैन ने बताया कि उसने 13 फरवरी 2009 को एक प्लॉट ग्राम खड़ौली की वंडर सिटी फेस तीन में गायत्री एसोसिएट्स के पंकज चौधरी से 2.35 लाख रुपये में लिया था। 19 जून 2026 का उनके पास प्रॉपर्टी डीलर खड़ौली निवासी अमित कुमार व गायत्रीपुरम भोला रोड निवासी सुधीर प्रजापति उनके घर दिल्ली आए। उन्होंने उनके पिता स्वदेश जैन को बताया कि वंडर सिटी स्थित उनके प्लॉट को भारती जैन नामक महिला बेचने आई है। यह प्लॉट भारती को उनके भाई दीपक जैन ने गिफ्ट डीड किया हुआ है। उन्होंने इस प्लॉट का भारती जैन से सौदा कर उसे 50 हजार रुपये एडवांस का ऑनलाइन भुगतान 19 मई 2026 को किया है।
दीपक के पिता ने भारती जैन के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। पिता ने दीपक जैन को पूरे मामले की जानकारी दी। दीपक ने अपने बहनोई मेरठ निवासी विजय जैन को बताया। आरोप है कि भू माफियाओं के संगठित गिरोह ने उसके प्लॉट को फर्जी तरीके से कब्जाने व बेचने का प्रयास किया है। एसएसपी अविनाश पांडेय को उन्होंने शिकायती पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने सीओ दौराला को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -