{"_id":"601eeb2a8ebc3ed1b26af971","slug":"please-stop-my-marriege-city-news-mrt524100525","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘1090 नंबर पर किशोरी बोली, मेरी शादी रुकवा दो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘1090 नंबर पर किशोरी बोली, मेरी शादी रुकवा दो’
विज्ञापन
- शिकायत मिलते ही टीपीनगर थाने की पुलिस पहुंची
- नाबालिग लड़की की शादी की चल रही थी तैयारी
मेरठ। एक किशोरी ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल की और बोली-मेरी शादी रुकवा दो। लखनऊ कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां लड़की की शादी की तैयारियां चल रही थीं। पुलिस ने किशोरी के पिता को चेतावनी दी कि अगर नाबालिग बेटी की शादी कराई तो पुलिस उन्हें जेल भिजवा देगी।
यह मामला टीपीनगर थानाक्षेत्र के मलियाना का है। यहां की 16 वर्षीय किशोरी ने महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 पर कॉल कर दी। उसने आरोप लगाया है कि उसके माता-पिता जबरन उसकी शादी कराना चाहते हैं। जबकि वह अभी नाबालिग है और पढ़ाई करना चाहती है। इस मामले की जानकारी लखनऊ से मेरठ पुलिस को दी गई। बाद में टीपीनगर पुलिस पहुंची। पुलिस ने किशोरी के पिता को चेतावनी दी कि तुरंत शादी रुकवाएं। किसी भी सूरत में बारात नहीं आनी चाहिए। बालिग होने के बाद ही बेटी की शादी करना। पुलिस ने बताया कि दो दिन बाद बेटी की बारात आनी तय थी। घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं। पुलिस ने लड़की को भरोसा दिया कि उसकी मर्जी के बिना शादी नहीं होगी। टीपीनगर पुलिस ने किशोरी को अपना नंबर दे दिया और कहा कि यदि उसके साथ जबरदस्ती की तो वह इसकी सूचना दे सकती हैं।
---
महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत पहुंची थी। उसके बाद टीपीनगर पुलिस को मौके पर भेजा गया। किशोरी के पिता को हिदायत दी गई कि बेटी के बालिग होने तक और उसकी मर्जी के बिना शादी न करवाई जाए। ऐसा करना अपराध है।
विज्ञापन
- अमित कुमार राय, सीओ ब्रह्मपुरी।