{"_id":"68d7e751fa1a18b17f04a2fd","slug":"plays-presented-by-the-girl-students-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104501-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्राओं ने दी नाटिकाओं की प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्राओं ने दी नाटिकाओं की प्रस्तुति
Sun, 28 Sep 2025 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
दौराला। श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर में मिशन शक्ति के तहत गठित शक्ति मंच के नौ दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को आर्य सदन और सरस्वती सदन के तत्वावधान में पन्नाधाय और डॉ. आनंदीबाई जोशी के चरित्र पर नाटिकाओं का मंचन किया गया।
प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने बताया कि कार्यक्रम में भारत मां के नौ रूपों में भारत के विभिन्न पदों पर आसीन नारियों के स्वरूप दिखाने वाले संगीतात्मक दृश्य ने सभी का मन मोह लिया। पन्नाधाय और आनंदीबाई के मार्मिक अभिनय ने सबको भावुक कर दिया। सदन प्रभारी ने सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं और सुविधाओं के विषय में जानकारी दी। इस दौरान सुनीता, निधि सक्सेना, कल्पना, रविता, ममता, शालिनी, सुमन, अंजलि, सविता, उमा, रचना, नीतू, रीटा, पूजा, नीरज, अंजलि कौशिक आदि मौजूद रहे।