फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players were expecting budget for three years, now it has been passed

Meerut News: खिलाड़ियों को तीन साल से थी बजट की आस, अब हुआ पास

Fri, 22 Nov 2024 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 22 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Players were expecting budget for three years, now it has been passed
सहारनपुर। ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। ग्रामीण क्षेत्रा में जनपद, ब्लॉक और तहसील स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इसके लिए युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग को बजट मिल गया है। खेलों से ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाएं निखरेंगी। पूर्व में बजट के अभाव में तीन वर्ष से प्रतियोगिताएं नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

दरअसल, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा खेल प्रतियोगिताएं कराई जाती रही हैं। तीन वर्ष से बजट के अभाव में खेल प्रतियोगिताएं नहीं हो सकी। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को दिक्कत उठानी पड़ती है। खिलाड़ियों को महानगर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में प्रैक्टिस करने और खेलों में भाग लेने आना पड़ता था। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल ने पिछले दिनों शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा था। शासन ने इस बार खेल प्रतियोगिताएं कराने को बजट जारी किया है। विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट मैच, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबाल और दौड़ सहित अनेक खेल कराए जाएंगे, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की टीमें भाग लेंगी। फिलहाल प्रतियोगिताओं की तारीख तय नहीं हो सकी है, जिसको लेकर मंथन चल रहा है। जल्द विभाग की ओर से तारीखें भी तय कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

-----
अध्याना में स्टेडियम से भी मिलेगा लाभ
केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत अध्याना में स्टेडियम बनाने का कार्य चल रहा है। पिछले दिनों छह वर्ष के बाद स्टेडियम के लिए बजट जारी हुआ था। यह स्टेडियम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। स्टेडियम बनने पर ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा। खिलाड़ियों को महानगर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम नहीं आना पड़ेगा। विभाग का लक्ष्य है कि वर्ष 2025 तक स्टेडियम बना दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। स्कूलों के मैदानों पर खेल होंगे। जल्द ही विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेल मैदान भी बना दिए जाएंगे। - प्रेमपाल सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed