फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players to be felicitated at Rishabh Academy today.

Meerut News: ऋषभ एकेडमी में आज खिलाड़ी होंगे सम्मानित

Mon, 12 Oct 2026 07:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Players to be felicitated at Rishabh Academy today.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में सम्मानित किया जाएगा। उन्हें खेल उपकरण और अन्य सामान प्रदान किया जाएगा। उन्हें खेल उपकरण व अन्य सामान दिए जाएंगे। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में ऋषभ एकेडमी, आईटीआई क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी शामिल रहेंगे।

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को होना था लेकिन मैदान गीला होने के कारण मैच नहीं हो सका। फाइनल मुकाबला मंगलवार सुबह 8 बजे से आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में वेस्ट यूपी हस्तिनापुर और सरयू स्ट्राइकर्स के बीच होगा। इसके बाद समापन समारोह ऋषभ एकेडमी में दोपहर तीन बजे होगा। इसमें सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। यहां मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता विरेंद्र कौशिक बच्चों को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा शेखर, कनिष्क जैन, मनजीत सरीन, सुभाष राजपूत आदि की ओर से बच्चों को खेल उपकरण व अन्य सामान बांटे जाएंगे। क्रिकेट कोच ने बताया कि हर साल उन बच्चों को खेल उपकरण दिए जाते हैं जो सामान नहीं खरीद पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed