फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players showed tricks in wrestling and judo

Meerut News: कुश्ती व जूडो में खिलाड़ियों ने दिखाए दांवपेंच

Sun, 01 Dec 2024 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Players showed tricks in wrestling and judo
मेरठ। प्रदेशस्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता 13 से 15 दिसंबर तक आगरा व प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक व बालिका जूडो प्रतियोगिता 6 से 8 दिसंबर को कानपुर में होगी। इन प्रतियोगिताओं के लिए शनिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में दोनों खेलों में मंडलीय टीम के ट्रायल हुए। इस दौरान काफी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया और टीम में शामिल होने को दांव पेंच दिखाए।
विज्ञापन

जूडो प्रतियोगिता के लिए मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर समेत कई जिलों से 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान जूडो कोच व पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंशु दलाल ने ट्रायल लिया। ट्रायल प्रक्रिया के बाद बालक वर्ग में 25 किलोग्राम भार वर्ग में पीयूष, 30 किलोग्राम में काव्यांश पाल, 35 किलोग्राम में विकास, 40 किलोग्राम में भास्कर, 45 किलोग्राम में शिवम, 50 किलोग्राम में तेजस, 55 किलोग्राम में ध्रुव व 66 किलोग्राम में किशना का चयन किया गया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में 32 किलोग्राम भार वर्ग में शगुन, 36 में जिया, 40 में कनिका, 44 में दीकक्षिता, 48 में चंचल, 52 में आरोही, 57 में आयुषि और खुशी का चयन किया गया। दोनों वर्ग में 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। वहीं, कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर कुश्ती कोच कुलविंदर ने ट्रायल लिए। उन्होंने बताया कि सभी वर्गों में कुल 80 कुश्ती खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रक्रिया में मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर से कुश्ती खिलाड़ी पहुंचे। इसमें ग्रीको में 10 और फ्री स्टाइल में 10 कुश्ती खिलाड़ियों का चयन कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया। इसमें मेरठ से 65 किलोग्राम भार वर्ग में विशाल का फ्री स्टाइल में चयन हुआ। 110 किलोग्राम भार वर्ग ग्रीको में रितिक का, 45 किलोग्राम भार वर्ग ग्रीको में बुलंदशहर के करण का चयन किया गया। सभी खिलाड़ियों की सूची सोमवार को जारी की जाएगी। वहीं ट्रायल प्रक्रिया के दौरान वजन नापने वाली मशीन में भी तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद बाहर से मशीन की व्यवस्था कर ट्रायल प्रक्रिया को पूरा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed