फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players showed their strength in the sports competition

Meerut News: खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sat, 21 Feb 2026 08:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 21 Feb 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in the sports competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। दिल्ली ग्लोबल स्कूल में छठे वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का आयोजन किया गया। आइसक्रीम रेस, पिरामिड रेस, टॉम एंड जैरी रेस, फ्रेंडशिप रेस, केक रेस, स्कूल बैग रेस, लेमन-स्पून रेस, पिचर रेस, सैक रेस तथा बैलेंस द कोन रेस जैसी रोचक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।जिसमें स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ धनिष्का भारद्वाज द्वारा फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि पूनम भारद्वाज एवं विशिष्ट अतिथि मनस्वी भारद्वाज ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। सभी विद्यार्थियों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च-पास्ट किया। प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा ने सभी नन्हे-मुन्ने खिलाड़ियों को खेल भावना एवं अनुशासन की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

वहीं कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, भाला फेंक, गोला फेंक एवं रस्साकशी (टग ऑफ वार) जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी विजेताओं को विद्यालय के चेयरमैन डॉ. करुणेश भारद्वाज एवं प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा ने पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed