फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players showed their strength in the sports competition

Meerut News: खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Tue, 14 Oct 2025 06:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in the sports competition
ए एस इंटर कालेज में तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता में लंबी कूद में भाग लेती छा
एएस इंटर काॅलेज में चल रही 69वीं जनपदीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता में दौड़, हेमर थ्रो, डिस्कस थ्रो का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। एएस इंटर काॅलेज में चल रही तीन दिवसीय 69वीं जनपदीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता के दौड़, हेमर थ्रो, डिस्कस थ्रो आदि प्रतियोगिताएं हुईं।
अंडर 17 प्रतियोगिता में गुरुकुल सर्वोदय इंटर कॉलेज खुर्द की अंशिका सिंह ने हैमर थ्रो में 30.16 मीटर के साथ गोल्ड मेडल, 800 मीटर दौड़ में एएस इंटर कॉलेज के अमित कुमार ने गोल्ड मेडल, सुभाष इंटर कॉलेज राजपुर के प्रतीक मलिक ने 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल, जनता इंटर कॉलेज राधना के हनी सोम ने 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल, केवी इंटर कॉलेज माछरा के गौरव ने ऊंची कूद में गोल्ड मेडल, किसान इंटर कॉलेज मंडी के शिवम प्रजापति ने पांच किलोमीटर वॉक में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
जनता इंटर कॉलेज खेड़ा की छवि गोलयान ने 200 मीटर दौड़, जवाहर इंटर कॉलेज राधना की काजल ने 400 मीटर दौड़, जनता इंटर कॉलेज खेड़ा की मुस्कान सोम ने 200 मीटर दौड़, जनता इंटर कॉलेज खरखौदा की प्रियांशी ने डिस्कस थ्रो, जनता इंटर कॉलेज कैथवाडी की प्रियांशी ने गोला फेंक, रघुनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज मेरठ की दिव्या सिंह ने हैमर थ्रो, जनता इंटर कॉलेज खरखौदा की सृष्टि ने डिस्कस थ्रो, एएस इंटर कॉलेज मवाना की अंशिका ने 4 किलोमीटर दौड़, राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ की शालू ने 800 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन

कृपाराम इंटर कॉलेज सरूरपुर की रिया ने हेमर थ्रो, रघुनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज मेरठ की वंशिका ने तीन किलोमीटर वॉक, सम्राट अशोक इंटर कॉलेज की वर्षा ने 800 मीटर दौड़, महेंद्र देव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज रिठानी की साक्षी ने 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपदीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ सह जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह, जनपदीय क्रीड़ा सचिव सुषमा यादव ने किया। अतिथियों ने मेडल एवं प्रशस्तिपत्र देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

ए एस इंटर कालेज में तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता में लंबी कूद में भाग लेती छा

ए एस इंटर कालेज में तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता में लंबी कूद में भाग लेती छा

ए एस इंटर कालेज में तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता में लंबी कूद में भाग लेती छा

ए एस इंटर कालेज में तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता में लंबी कूद में भाग लेती छा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed